How To Use Onion Juice On Hair: प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसे लगाने का सही तरीका बहुत कम लोगों को पता है। प्याज का रस सीधे बालों पर लगाने से उतना असर नहीं होता है, जितना फर्मेंटेशन से होता है। चलिए बताते हैं डिटेल में। 

Onion Juice For Hair: हेयर फॉल और बालों की धीमी ग्रोथ आजकल आम समस्या बन चुकी है। लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता। इन्हीं उपायों में एक है प्याज का रस (Onion Juice), जिसे बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सीधे लगाने से ज्यादा असरदार तरीका है फर्मेंटेशन (Fermentation)? हेल्थ टिप्स ब्लॉगर देव भारती का कहना है कि प्याज का रस सही तरीके से फर्मेंट करने के बाद लगाया जाए, तो यह स्कैल्प और बालों दोनों के लिए चमत्कारी असर करता है।

प्याज के रस में क्या है खास?

प्याज में क्वेरसिटिन (Quercetin) और सल्फर (Sulphur) पाया जाता है। सल्फर केराटिन (Keratin) का निर्माण करता है, जो बालों के लिए एक जरूरी प्रोटीन है और हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। वहीं, क्वेरसिटिन बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और डैमेज को रिपेयर करता है। लेकिन सीधा रस लगाने से इसका पीएच असंतुलित रहता है, जिससे असर कम हो जाता है। यही वजह है कि इसका सही फायदा उठाने के लिए इसे फर्मेंट करना ज़रूरी है।

प्याज का रस फर्मेंट करने का तरीका

  • लाल प्याज लें और अच्छी तरह ब्लेंड करके उसका जूस निकाल लें।
  • एक जार में इस जूस को डालें।
  • इसमें थोड़ा पानी, चुटकी भर सेंधा नमक और आधा चम्मच शहद (हनी) मिलाएं।
  • जार को बंद करके इसे लगभग 72 घंटे तक फर्मेंट होने दें।
  • चाहें तो इसमें 5 बूंद रोजमेरी ऑयल डालकर इसे और पावरफुल बना सकते हैं।

और पढ़ें: Summer Hair Care Tips: गर्मियों में सोनम कपूर जैसे होंगे बाल, अपनाएं ये 6 DIY तरीके

लगाने का सही तरीका

  • बाल धोने से पहले हल्का गीला कर लें।
  • अब इस फर्मेंटेड प्याज जूस को स्कैल्प पर 2-3 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं।
  • उसके बाद शावर कैप पहन लें और 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  • आखिर में हल्के शैम्पू से बाल धो लें।

क्यों अपनाएं ये तरीका?

फर्मेंटेड प्याज जूस से इसका पीएच बैलेंस होता है, विटामिन्स और मिनरल्स बढ़ते हैं और स्कैल्प को गहराई से पोषण मिलता है। यह न सिर्फ हेयर फॉल कम करता है, बल्कि बालों को घना, मजबूत और चमकदार भी बनाता है।

इसे भी पढ़ें: बाल होंगे घने, लंबे और मजबूत, घर पर इन घरेलू उपाय को करें फॉलो