DIY Moss Stick: बेल वाले पौधों को सही सपोर्ट देने के लिए मॉस स्टिक बेहद जरूरी होती है। यह न केवल पौधों को ऊपर की ओर बढ़ने में मदद करती है, बल्कि उनकी पत्तियों को 3–4 गुना बड़ा और घना बनाती है।

How To Make Moss Stick At Home: अगर आप भी घर में गार्डनिंग करते हैं तो आपको मॉस स्टिक के बारे में जरूर पता होगा? मॉस स्टिक मनी प्लांट, मॉन्स्टेरा, पाथोस, फिलोडेंड्रोन जैसे क्लाइंबिंग प्लांट्स को सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इससे न केवल पौधे अच्छी तरह से बढ़ते हैं, बल्कि क्लाइंबिंग प्लांट्स को अच्छी ग्रोथ मिलती है और इनकी पत्तियां भी बड़ी होती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि मॉस स्टिक क्यों जरूरी है और इसे आप घर पर ही कैसे बना सकते हैं।

क्यों जरूरी है पौधों के लिए मॉस स्टिक

  • क्लाइंबिंग प्लांट्स को सही सपोर्ट देने के लिए और इन्हें ऊपर की तरफ बढ़ाने के लिए मॉस स्टिक बेहद जरूरी होती है।
  • मॉन्स्टेरा या मनी प्लांट के पत्ते इसे लगाने से 3 से 4 गुना बड़े हो जाते हैं।
  • मॉस स्टिक पौधों में नमी बनाए रखता है, जिससे एयर रूट जल्दी ग्रो करते हैं और बार-बार इन पौधों को पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
  • मॉस स्टिक लगाने से पौधे सुंदर और घने दिखते हैं।

और पढ़ें- बसंत तक गुलजार रहेगी बालकनी, अभी लगा लें टॉप 10 फ्लावर प्लांट

घर में कैसे बनाएं मॉस स्टिक

वैसे तो बाजारों में रेडीमेड मॉस स्टिक मिल जाती है, लेकिन अगर आप घर पर ही मॉस स्टिक बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कोको पीट फाइबर या नारियल की रस्सी होनी चाहिए। पतली पीवीसी पाइप, पतली जाली, धागा या पतली वायर और पानी वाली स्प्रे बॉटल लें-

  • मॉस स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले पीवीसी पाइप को उतने साइज में काटे जितना लंबा आप पौधे को बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए अमूमन एक से दो फीट सही रहता है।
  • दूसरे स्टेप में कोको मॉस या स्पेगनम मॉस को पानी से हल्का-सा भिगो दें। गीला मॉस आसानी से स्टिक पर चिपक जाता है।
  • अब मॉस को स्टिक के चारों तरफ लपेटें और हाथों से दबाएं।
  • रस्सी या धागे की मदद से मॉस को टाइट बांधे। ध्यान रखें कि मॉस बिल्कुल भी ढीली नहीं हो।
  • अब तैयार मॉस स्टिक को पौधे की मिट्टी में हल्का दबाकर खड़ा कर दें।
  • पौधे की बेल या वाइन को स्टिक पर चढ़ाते हुए हल्के धागे या फिर पतली क्लिप से बांध दें।
  • मॉस स्टिक को मेंटेन करने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार स्प्रे बोतल से स्टिक पर पानी छिड़कें।
  • मॉस को हमेशा हल्का गीला ही रखें और 3 से 4 महीने बाद मॉस को बदल दें।

ये भी पढ़ें- HousePlants Care Tips: पूरी सर्दी लहलहाते रहेंगे पौधे, LED Grow Light का ऐसे करें यूज

किन पौधों के लिए मॉस स्टिक है जरूरी

मॉस स्टिक का इस्तेमाल मनी प्लांट, पोथोस, मॉन्स्टेरा, Philodendron, पान का पौधा और सिन्गोनियम जैसे पौधे के लिए जरूरी है।