Hanging Planter DIY & Crafts: घर को स्टाइलिश दिखाने के लिए महंगे डेकोर की जरूरत नहीं है। जानिए कैसे आप टूटी-फूटी चीजों से क्यूट हैंगिंग प्लांटर्स बना सकती हैं, जो न केवल प्रीमियम और एस्थेटिक लगेंगे बल्कि बजट फ्रेंडली भी होंगे।
आजकल घर को सुंदर बनाने के लिए लोग पैसा खर्च से पहले बिल्कुल नहीं सोचते हैं। लिविंग रूम से बेडरूम तक इंटीरियर-शोपीस से सब कुछ खास होता है। इतना ही नहीं, अब तो इनडोर प्लांट (Indoor Plants) भी लग्जरी डेकोर का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप भी पौधे लगाना पसंद करती हैं लेकिन गमले मिट्टी वाले नहीं चाहिए तो घर में रखी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर जो न केवल बजट फ्रेंडली होने के साथ घर को कोजी और एस्थेटिक लुक भी देते हैं। इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही कुछ आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।

टायर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
घर में अक्सर कार और बाइक के टायर खराब अवस्था में स्टोर रूम में रखें रह जाते हैं। इन्हें फेंकने की बजाय आप इस तरह का हैंगिंग टायर प्लांटर तैयार करें। सबसे पहले टायर को आधे-आधे हिस्से में काटकर नीचे छेद कर दें, इन्हें सिंपल या फिर पेंट से हटकर क्रिएटिव बना सकती हैं। आखिर में मिट्टी भरकर पौधें लगाएं। ऐसे प्लांटर्स में बेल वाले पौधे ज्यादा अच्छे लगते हैं।
छाते से बनाएं प्लांटर
यदि प्लांटर लटकाने की जगह नहीं है तो इनडोर या बालकनी की खाली दीवार का इस्तेमाल करते हुए एंब्रेला प्लाटर लगाएं। इसके लिए जरूरत होगी छोटे-छोटे कलरफुल छातों की, जल निकासी के लिए छेद कर दें। अब इसमें बिल्कुल हल्के पौधे लगाएं ताकि इन्हें टांगते वक्त ज्यादा भार न पड़े। ये घर के अंदर और बाहर हर जगह बहुत खूबसूरत लुक देंगे।
ये भी पढ़ें- Gold Ka Locket Design: 1 ग्राम लॉकेट से बीवी होगी खुश, सोने में देखें 7 फैंसी डिजाइन

बाउल प्लांटर
एल्युमिनियम और स्टील के बाउल हर घर में होते हैं। लगातार इस्तेमाल से इनमें छेद हो जाता है या फिर ये चमक खो देते हैं। अक्सर इन्हें कबाड़ में दे देती हैं तो ऐसा करना बंद कर दीजिए। पुराने कटोरे से खूबसूरत प्लांट बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बाउल को किसी भी कलर में पेंट कर लें, यहां तो लोह की चेन का यूज किया गया है आप इसे जूट की रस्सी के रिप्लेस करें। इस तरह के प्लांटर में कलरफुल Flowering Plants कमाल लगेंगे।
वुडन हैंगिंग प्लांटर
DIY Planter & Craft में दिलचस्पी कम है तो ज्यादा सोचने-विचारने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आप छोटी-छोटी लकड़ियों को आपस में जोड़कर ऐसा प्लांटर तैयार कर सकती हैं, जो न केवल दिखने में प्यारा लगता है बल्कि सालों-साल की मजबूती भी देता है।

प्लास्टिक बोतल प्लांटर
यह प्लांटर के साथ होम डेकोर पीस का काम भी करेगा। इसे बनाने के लिए छोटे-छोटे दो प्लास्टिक बोतल लें और बीच से छेद कर दें। अब किनारों पर जूट की रस्सी लपेटकर कोजी लुक दें। आप चाहें तो मोती या नगों की सजावट भी कर सकती हैं। आखिर में रस्सी की मदद से इन्हें लटका दें।
ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज
वॉटर बोतल से बनाएं प्लांटर
ज्यादातर घरों में प्लास्टिक की वाटर बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर ये टूट गई हैं या फिर ढक्कन खो गया है तो आप इस तरह के प्लांटर तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले बोतलों को अलग-अलग रंगों से पेंट कर सूखने रख दें। इसमें हल्की और खाद मिलाकर हल्के पौधे जैसे हर्ब्स उगाएं।
