Gardening hacks to increase flowering and reduce drop: अगर आप इन अलग और स्मार्ट ट्रिक्स को सही तरीके से अपनाती हैं, तो आपके पौधों के फूल न सिर्फ ज्यादा समय तक टिकेंगे, बल्कि ज्यादा हेल्दी और खिलते हुए भी दिखेंगे।

कई बार पौधे खूब कलियां देते हैं, लेकिन फूल जल्दी झड़ जाते हैं। इसका कारण अक्सर गलत पानी देना, न्यूट्रिएंट (पोषक तत्व) की कमी या टेम्परेचर स्ट्रेस (मौसम का असर) होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके गार्डन के फूल लंबे समय तक खिले रहें, तो कुछ स्मार्ट केयर ट्रिक्स अपनाना जरूरी है। यहां 3 असरदार ट्रिक्स हैं, जिन्हें गार्डनर जरूर ट्राय करें।

एगशेल और विनेगर कैल्शियम बूस्टर (Calcium Booster Hack)

फूल जल्दी झड़ने की एक बड़ी वजह होती है कैल्शियम की कमी। इसे पूरा करने के लिए किचन का आसान जुगाड़ काम आता है।

कैसे करें: अंडे के छिलकों (eggshells) को धोकर सुखाएं और हल्का क्रश (पीस) कर लें। अब इन्हें 2–3 चम्मच विनेगर (सिरका) में 24 घंटे भिगोकर रखें। इससे कैल्शियम लिक्विड (तरल) में घुल जाता है। इस मिक्स को 1 लीटर पानी में मिलाकर महीने में 2 बार पौधों की जड़ों में डालें। यह सॉल्यूशन जड़ों को मजबूत करता है, स्टेम (तना) को सपोर्ट देता है और फूल गिरने से रोकता है। खासकर गुलाब, टमाटर और हिबिस्कस जैसे पौधों में यह बहुत असरदार है।

और पढ़ें - हैंड पेंटेड सिरेमिक पॉट, 8 डिजाइन देंगे रिच होम गार्डन लुक

हल्की हवा ट्रिक (Manual Pollination Support)

अक्सर फूल इसलिए गिर जाते हैं क्योंकि पोलन (परागण) ठीक से नहीं हो पाता है। खासकर बालकनी या इंडोर गार्डन में ऐसा होता है।

कैसे करें: सुबह के समय रोज़ 1–2 मिनट के लिए पौधों को हल्का सा हिलाएं या अपने हाथ/फैन की मदद से हल्की हवा दें। चाहें तो सॉफ्ट ब्रश (पेंट ब्रश) से फूलों के बीच हल्का टच देकर पोलन ट्रांसफर कर सकती हैं। यह नेचुरल पॉलिनेशन को बढ़ाता है, जिससे फूल मजबूत बनते हैं और गिरने की संभावना कम होती है। यह ट्रिक खासकर टमाटर, मिर्च, बैंगन और फ्लावरिंग प्लांट्स में काम करती है।

और पढ़ें - रूफ गार्डन में लगाएं 5 प्लांट, तेज धूप में खूब खिलेंगे

शुगर और एप्सम सॉल्ट स्प्रे (Bloom Retention Spray)

यह एक सीक्रेट स्प्रे है, जो फूलों को ज्यादा समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। 

कैसे करें: 1 लीटर पानी में 1 चम्मच चीनी (sugar) और ½ चम्मच एप्सम सॉल्ट (magnesium sulfate) मिलाएं। इसे अच्छी तरह घोलकर हफ्ते में 1 बार पौधों की पत्तियों और फूलों पर हल्का स्प्रे करें (सुबह या शाम)। शुगर पौधे को इंस्टेंट एनर्जी देती है और एप्सम सॉल्ट मैग्नीशियम की कमी पूरी करता है, जिससे फूल ज्यादा हेल्दी रहते हैं और जल्दी नहीं झड़ते।