Small Ballony Gardening Ideas: छोटे बालकनी में क्या उगाएं? पौधें, फ्लावर प्लांट से लेकर सब्जियों तक काम आसान करेंगी ये 10 पौधों, जो 3 से 6 इंच के गमलों में आसानी से लगाएं जा सकते हैं। यहां देखें प्लांट केयर टिप्स और पौधे लगाने का आसान तरीका।
अपार्टमेंट और फ्लैट में कमरे या फिर हाल से अटैच बालकनी में दो लोगों के खड़े होने की जगह नहीं होती। ऐसे में पेड़-पौधे उगाना मानो सपने सा है। अगर आप भी Small Space Gardening करना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आता कहां से शुरू करें तो टेंशन लेने की बजाय 2x2 इंच बालकनी में लगाएं 10 पौधे, जिन्हें उगाने के लिए 3-6 इंच से ज्यादा बड़े गमले की जरूरत नहीं पड़ती है। जरूरत है तो बस थोड़ी से प्लानिंग की।
छोटी बाल्कनी में कौन से पौधे लगाने चाहिए ?
जब बालकनी में जगह कम हैं तो सबसे पहले कौन से पौधे, फ्लावर प्लांट या फिर सब्जियां उगाना चाहते हैं इसकी लिस्ट बना लें। ये काम आसान करने के साथ जगह भी बचाता है।
मिनी सिंगोनियम
छोटे घरों के लिए यह पौधा बढ़िया है, जिसे 3-4 इंच गमले में उगाया जा सकता है। आप इसे हल्की रोशनी में भी उगा सकते हैं। यदि मिनी सिंगोनियम प्लांट लगाते हैं तो हर महीने एक बार लिक्विड फर्टीलाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
मदर ऑफ थाउजेंड्स
इस पौधे को एक बार लगाने के बाद सालों की फुरसत हो जाता है, क्योंकि समय-समय पर इसमें पत्तों से नए पौधे खुद बन जाते है। पौधे को हरा-भरा दिखाने के लिए ठंड में मल्चिंग करते रहें।

मिनी मनी प्लांट
आमभाषा में इसे पॉथोस भी कहते हैं। आप इसे 3 इंच के गमले और कम जगह में आसानी से लगाएं। वहीं, ऐसी जगह रखें जहां धूप आती है। अगर नर्सरी से प्लांट नहीं लेना चाहते हैं तो कटिंग से उगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Summer Fruits Grow at Home: गर्मियों में उगने वाले फल, किचन गार्डन का समर धमाका, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा
छोटी बालकनी में कौन से फ्लावर प्लांट लगाएं ?
सदाबहार पौधा
यह पौधा कम पानी में भी खिल जाता है और इसे गर्मियों का मौसम पसंद होता है। आप सदाबहार को ऐसी जगह पर रखें, जहां 5-7 घंटे की धूप जरूर आती हो। समय-समय पर पौधे को घना करने के लिए कटिंग करते रहें, ध्यान ओवरकटिंग पौधा खराब कर देगी।
कलांचो प्लांट
छोटी सी जगह में शानदार पौधा चाहिए तो कलांचो लगाना बनाता है ये 3 इंच के गमले में भी आसानी से उग आता है। हालांकि इसे देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। वैसे तो यह दो महीने में फूल देने लगता है, यदि फूल नहीं दे रहा है तो कुछ दिनों तक पौधे को अंधेरे में जरूर रखें।
ड्वार्फ गेंदा
गेंदा की ये वैरायटी छोटे जगह के लिए बेस्ट है। आप इसे 5-6 इंच की गमले में आसानी से लगा सकते हैं। पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां 4-6 घंटे की धूप आती हो। अगर फूल सूख गए हैं तो इन्हें हटा दें, वरना पौधा खराब हो जाएगा।

स्मॉल गार्डन में कौन सी सब्जियां उगाएं ?
छोटी बालकनी में पौधों, फ्लावर प्लांट के अलावा सब्जियां भी उगाईं जा सकती हैं।
मेथी
6 इंच के गमले में मेथी आसानी से उगाई जा सकती है। यह 15-20 दिन में फल देती है। अगर आप इसे लगा रहे हैं तो मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। वहीं, निकालते वक्त जड़ न निकालें ऊपर से काटें।
ये भी पढ़ें- DIY Planter Ideas: पुराने टीन-स्टील के डिब्बे फेंके नहीं, गार्डनिंग के लिए यू करें इस्तेमाल
धनिया
छोटे स्पेस के लिए धनिया का पौधा सबसे बढ़िया है। आप इसे स्मॉल गार्डन बिना परेशानी के उगा सकते हैं। साथ ही ज्यादा देखभाल की नहीं करने पड़ती है, इसे लगाने के लिए धनिया के बीज कुचलकर मिट्टी में लगा दें।
मेक्सिकन मिंट
इसे भारत में अजवायन का पौधा भी कहा जाता है। आप इसे ज्यादा मेहनत किए बिना कटिंग से लगाएं। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। आप 15-20 दिन में एक बार वॉटरिंग करें।
सरसों के माइक्रोग्रींस
सरसों माइक्रोग्रींस मिट्टी की बजाय कोकोपीट में अच्छे से उगता है। आप इसे 3 इंच के गमले में उगाएं। फसल 10-15 दिन में तैयार हो जाएगी।
