- Home
- Lifestyle
- Gardening
- DIY Clay Planter Ideas: मिट्टी के पुराने टूटे-फूटे मटके और प्लेट्स नहीं हैं बेकार, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट रियूज
DIY Clay Planter Ideas: मिट्टी के पुराने टूटे-फूटे मटके और प्लेट्स नहीं हैं बेकार, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट रियूज
DIY Clay Planter Ideas: पुराने मटके, कुलहड़ और मिट्टी के बर्तनों को फेंकें नहीं! जानें कैसे इन्हें DIY प्लांटर बनाकर मनी प्लांट, सक्सुलेंट और हर्ब्स उगाएं। आसान डेकोरेशन आइडियाज से अपने घर को मिनी गार्डन में बदलें।

आजकल सस्टेनेबल गार्डनिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके घर में पुराने, टूटे-फूटे मटके, कुलहड़, बाउल या प्लेट्स पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय आप खूबसूरत प्लांटर में बदल सकते हैं। मिट्टी के बर्तन पौधों के लिए बेस्ट माने जाते हैं क्योंकि ये पानी और हवा का बैलेंस बनाए रखते हैं। थोड़ी क्रिएटिविटी से ये आपके घर या बालकनी को मिनी गार्डन में बदल सकते हैं।
मटके को बनाएं हैंगिंग प्लांटर
मटके बड़े होते हैं, इसलिए इनमें मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, तुलसी, एलोवेरा और फर्न जैसे पौधे अच्छे रहते हैं। डेकोरेशन के लिए मटके को एक्रिलिक पेंट से रंगें, उस पर वारली या मंडला आर्ट बनाएं। आप जूट रस्सी लपेटकर रस्टिक लुक भी दे सकते हैं। टूटे मटके को साइड से काटकर हैंगिंग प्लांटर भी बना सकते हैं।
कुलहड़ में लगाएं ये छोटे पौधे
कुलहड़ छोटे होते हैं, इसलिए इनमें सक्सुलेंट्स, कैक्टस, मिंट या छोटी हर्ब्स लगाएं। डेकोरेशन के लिए कुलहड़ को पेस्टल कलर में पेंट करें, ऊपर से छोटे स्टिकर या डॉट आर्ट बनाएं। आप इन्हें रस्सी या वायर से टांगकर वर्टिकल गार्डन भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Leaf Growing Plants: सिर्फ एक पत्ते से उगते हैं ये 5 पौधे, बॉटल भर पानी में डालें और 15 दिन में देखें कमाल
मिट्टी के बाउल को बनाएं प्लांटर
बाउल चौड़े होते हैं, इसलिए इनमें बोन्साई, माइक्रो ग्रीन्स, पोथोस या स्पाइडर प्लांट लगाना अच्छा रहता है। डेकोरेशन के लिए बाउल में मिनी गार्डन थीम बनाएं—छोटे पत्थर, कंकड़, फिगर और मॉस लगाकर इसे डेकोरेट करें। यह टेबल टॉप गार्डन के लिए परफेक्ट होता है।
मिट्टी की प्लेट्स को बनाएं ट्रे प्लांटर
मिट्टी की प्लेट्स का उपयोग सक्सुलेंट गार्डन, काई (moss), माइक्रो प्लांट्स लगाने में करें। डेकोरेशन के लिए प्लेट्स को लेयर्ड गार्डन की तरह सजाएं—नीचे मिट्टी, ऊपर छोटे पौधे और पत्थरों से डिजाइन बनाएं। यह दीवार या टेबल डेकोर के लिए यूनिक आइडिया है।
इसे भी पढ़ें- Diy Utensil Planters: पुराने गिलास-कटोरी और प्लेट्स नहीं हैं वेस्ट, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट यूज
मिट्टी की कटोरी को बनाएं मिनी प्लांटर
छोटी कटोरी में कैक्टस, एयर प्लांट्स या छोटे फूलों वाले पौधे अच्छे लगते हैं। डेकोरेशन के लिए कटोरी को हैंड पेंटिंग, ग्लिटर या मार्बल इफेक्ट पेंट से सजाएं। आप इसमें रंगीन कंकड़ डालकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.