MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Sabji to grow April to August: अप्रैल से अगस्त तक उगाएं ये 5 सब्जियां, घर बैठे मिलेगा ताजा और हेल्दी खाना

Sabji to grow April to August: अप्रैल से अगस्त तक उगाएं ये 5 सब्जियां, घर बैठे मिलेगा ताजा और हेल्दी खाना

Fast growing vegetables summer: अप्रैल से अगस्त तक घर पर उगाएं ये 6 आसान सब्जियां। जानें भिंडी, टमाटर, खीरा, लौकी, मिर्च और पालक लगाने का सही तरीका और पाएं ताजी, केमिकल-फ्री सब्जियां अपने किचन गार्डन में।

2 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Apr 28 2026, 07:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गमले में उगाएं भिंडी
Image Credit : GEMININI AI

गमले में उगाएं भिंडी

अप्रैल से अगस्त तक के महीने में आप घर में भिंडी लगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए आपको अच्छी निकासी वाले मिट्टी की जरूरत पड़ेगी। आप नर्सरी से बीज खरीद लाएं और सीधे गमले या जमीन में 1 से 2 इंच गहराई में बो दें। पौधे को रोज हल्की धूप और पानी देने से 40 से 45 दिनों में आपको भिंडी तैयार मिल जाएगी। इसे कम स्पेस में आसानी से उगाया जा सकता है। 

25
बालकनी में लगाएं लौकी की बेल
Image Credit : Gemini AI

बालकनी में लगाएं लौकी की बेल

आपके पास छत नहीं है, तो बालकनी में भी आप आसानी से लौकी की बेल लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रो बैक की जरूरत पड़ेगी। बालकनी में ही आप सहारे के लिए लकड़ी के डंडे लगा सकते हैं, जिसमें लौकी की बेल आसानी से फैल सके। ग्रो बैग में मिट्टी का मिश्रण भरने के बाद 1 से 2 इंच गहराई में लौकी के बीज बो दें। पौधे के लिए जाल भी लगा सकते हैं। गर्मियों में यह कम समय में सब्जी देने वाला पौधा माना जाता है।

35
महीने भर में तैयार हो जाएगी पालक
Image Credit : gemini ai

महीने भर में तैयार हो जाएगी पालक

गर्मी में भी आपकी बालकनी हरे पत्तों से लहरा उठेगी। पालक एक ऐसी सब्जी है, जो जल्दी तैयार हो जाती है। इसके बीज आप सीधे मिट्टी में छिड़क दें और हल्का पानी दें। करीब 1 महीने के अंदर ही ताजी पालक उग जाएगी, जिसका सेवन आप कर सकते हैं। 

45
घर में आसानी से उग जाएगा खीरा
Image Credit : GEMINI AI

घर में आसानी से उग जाएगा खीरा

लोगों को लगता है कि कम स्पेस में खीर उगना बेहद कठिन होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जिस तरीके से आप लौकी की बेल को आसानी से बालकनी में उगा सकते हैं, ठीक उसी तरीके से खीरा भी उगाया जा सकता है। खीरे के बीज को सीधे मिट्टी में लगाएं। बेल वाली सब्जी के कारण इसे सहारा देने के लिए जाल लगाएं। खीरे को पानी और धूप चाहिए होती है और यह गर्मियों में तेजी से बढ़ता है। 

55
उगाकर खाएं ताजे टमाटर
Image Credit : pexels

उगाकर खाएं ताजे टमाटर

आप आसानी से घर में टमाटर का पौधा भी लगा सकते हैं। चाहे तो इसके लिए नर्सरी से पौधा ले आएं और गमले में लगा लें। इसे 5 से 6 घंटे की धूप चाहिए होती है। अगर आप इसमें जैविक खाद मिलाएंगे, तो पौधा तेजी से बढ़ेगा और कुछ ही समय बाद आपको ताजे टमाटर खाने को मिलेंगे।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fruit Plant Gardening: ईजी ग्रोइंग 6 फ्रूट्स प्लांट, बालकनी में करें इनकी गार्डनिंग
Recommended image2
DIY Stone Planter Decor: गार्डन और गमलों को डेकोर करने का आसान तरीका, बेकार पड़े पत्थरों से ऐसे करें सजावट
Recommended image3
Plant Shelf Photos: पौधे से करें होम इंटीरियर ! बालकनी-रूम के लिए स्टाइलिश प्लांट शेल्फ
Recommended image4
Terrace Garden Ideas: 5 टैरेस गार्डन आइडिया, छोटी छत लगेगी मिनी कैफे
Recommended image5
DIY Garden Fountain: मटके से लेकर बाउल तक, इन चीजों से बनाएं 4 खूबसूरत फाउंटेन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved