Terrace garden ideas for small spaces: हर दिन घर पर कैफे जैसा सुकून चाहते हैं तो थोड़ी सी प्लानिंग और क्रिएटिविटी से आप अपनी छत को एक खूबसूरत mini cafe terrace garden में बदल सकती हैं।
आजकल लोग अपनी छत को सिर्फ कपड़े सुखाने की जगह नहीं, बल्कि एक रिलैक्सिंग स्पेस में बदलना चाहते हैं। अगर सही प्लानिंग की जाए, तो आपका टैरेस गार्डन बिल्कुल किसी मिनी कैफे जैसा दिख सकता है जहां आप सुबह की चाय या शाम की कॉफी आराम से एंजॉय कर सकें। थोड़ी सी हरियाली, सही लाइटिंग और स्मार्ट डेकोर से आप अपनी छत को बहुत खूबसूरत बना सकती हैं। जानें 5 शानदार आइडियाज, जो आपके टैरेस को ट्रांसफॉर्म कर देंगे।
कैफे स्टाइल सीटिंग कॉर्नर
टैरेस के एक कोने में छोटा सा कैफे स्टाइल सेटअप बनाएं। 2 कुर्सियां और एक छोटी टेबल रखें। इसके साथ कुशन या थ्रो पिलो लगाएं ताकि बैठने में आराम मिले। अगर जगह कम है, तो फोल्डिंग फर्नीचर का इस्तेमाल करें। यह कॉर्नर आपकी मॉर्निंग टी या इवनिंग कॉफी के लिए परफेक्ट रहेगा।
और पढ़ें - टूटे गमलों का क्या करें? फेंकने की बजाय ट्राय करें ये 4 हैक

वर्टिकल गार्डन वॉल
दीवारों का सही इस्तेमाल करके वर्टिकल गार्डन बनाएं। आप प्लास्टिक बोतल, पुराने पॉट या wall-mounted planters का यूज कर सकती हैं। इसमें मनी प्लांट, पोथोस, फर्न्स या हर्ब्स लगाएं। यह छत को हरा-भरा और एस्थेटिक बनाता है।
फेयरी लाइट्स और वार्म लाइटिंग
मिनी कैफे जैसा माहौल बनाने के लिए फेयरी लाइट्स, LED स्ट्रिंग लाइट्स या लैंटर्न्स जरूर लगाएं। वार्म येलो लाइट रात में बहुत cozy और romantic vibe देती है। इन्हें रेलिंग या दीवार के चारों तरफ लगाएं।
और पढ़ें - खराब से खराब मिट्टी बनेगी उगजाऊ, ट्राय करें 3 गार्डनिंग सॉयल हैक

मिक्स प्लांटर सेटअप
छोटे-बड़े अलग-अलग साइज के गमलों को एक साथ ग्रुप में रखें। टेराकोटा पॉट्स, हैंगिंग प्लांटर्स और रंग-बिरंगे गमलों को मिक्स करके रखें। इससे terrace garden में डेप्थ और डिजाइनर लुक आता है।

नेचुरल डेकोर और एंबियंस
छत पर वुडन आइटम, बैंबू डेकोर, विंड चेम्स या छोटे वाटर फाउंडेशन ऐड करें। हल्का म्यूजिक और नैचुरल एलिमेंट मिलकर इसे बिल्कुल केफे जैसा फील देते हैं।
