Roof Garden Care in Summer: मई-जून की तेज धूप में रूफ गार्डन के पौधों को बचाना जरूरी होता है। जानें 5 आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप छत के गार्डन को गर्मी से सुरक्षित रख सकते हैं और पौधों को हरा-भरा बनाए रख सकते हैं।
मार्च के महीने में ही पर पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मई, जून में भयंकर गर्मी पड़ेगी। भीषण गर्मी में पौधों की देखभाल और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। अगर आपने अपने घर की छत में रूफ गार्डन सजाया है, तो उसके लिए अभी से इंतजाम कर लें। रूफ गार्डन को तेज धूप से बचने के लिए आप 5 आसान टिप्स अपना सकते हैं, जिससे कि पौधों को धूप भी मिलेगी और ज्यादा धूप से उनका बचाव भी किया जा सकेगा।
रूफ गार्डन को ढके ग्रीन नेट से

अगर रूफ गार्डन बड़ा है, तो आप तेज धूप से बचाने के लिए उसमें ग्रीन नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन नेट पौधों के ऊपर शेड की तरह काम करेगी। ऐसे सीधी धूप पौधों पर कम पड़ेगी और तेज धूप में पौधे जलेंगे नहीं। आप अपनी छत के माप के हिसाब से ग्रीन नेट खरीद सकते हैं।
बड़े पौधे के नीचे रखें छोटे पौधे
रूफ गार्डन में छोटे से लगाकर बड़े प्लांट्स आपके पास होंगे। अगर आप पौधों को तेज धूप से बचना चाहते हैं, तो लंबे या बड़े गमले वाले पौधों को ऐसी जगह रखें कि वह छोटे पौधों पर हल्की छाया बना दें। ऐसा करने से छोटे पौधे तेज धूप से बच जाएंगे बड़े पौधों में अगर थोड़ी तेज धूप लगती भी है, तो उन पर कुछ खास असर नहीं होगा।
2 टाइम पौधों को दें पानी

मई-जून की गर्मी में पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए आप उन्हें सुबह जल्दी और शाम को पानी दें। कभी भी दोपहर में पानी देने की गलती ना करें। दोपहर में पानी देने से पौधे सूख जाते हैं।
और पढ़ें: Lizard Repellent Plants: गर्मियों में घर रहेगा छिपकली फ्री, खिड़की से टेरिस तक लगाएं ये 8 पौधे
पत्ते-घास, नारियल की भूसी का करें इस्तेमाल
गर्मियों में आप गमले की मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते-घास, नारियल की भूसी भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और वह जल्दी सूखती नहीं है। ऐसा करके भी आप छत के पौधों को गर्मियों में सूखने से बचा सकते हैं।
नेट के बजाय चुनें ये ऑप्शन
आप रूफ गार्डन के ऊपर अगर ग्रीन नेट नहीं लगाना चाहते हैं, तो बांस, कपड़े या प्लास्टिक की छतरी का सेट भी बना सकते हैं। ऐसा करने से पौधों में कुछ समय के लिए ही धूप लगेगी और उन्हें तेज धूप से बचाया जा सकेगा।
मिट्टी के गमले का चुनाव

वैसे तो आजकल मिट्टी से लगाकर प्लास्टिक तक के गमले आ रहे हैं लेकिन आप रूफ गार्डन के लिए मिट्टी के गमले का इस्तेमाल करें। मिट्टी के गमले गर्मी कम पकड़ते हैं और पौधों में नमी देते हैं।
