Mango Flower Drop Control: आम के पेड़ में मंजरी आने के बाद देखभाल बेहद जरूरी होती है। इस समय कीटनाशक स्प्रे, ज्यादा सिंचाई और तने की सुरक्षा न करना फूल झड़ने और कम फल लगने की वजह बन सकता है। जानें फूल आने के बाद कौन-सी 3 गलतियों से बचना चाहिए।
Mango Flowering Care: आम के पेड़ में जब मंजरी (फूल) आ जाती है, तब आम की बागवानी का सबसे सेंसिटीव समय शुरू हो जाता है। यही वह चरण है जब पेड़ में आगे चलकर फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। अगर इस समय सही देखभाल की जाए तो पेड़ पर अच्छी मात्रा में फल लगते हैं, लेकिन छोटी-सी गलती भी फूल झड़ने (flower drop), कम (pollination) परागण और कमजोर फल सेटिंग का कारण बन सकती है। कई बार किसान या गार्डनिंग करने वाले लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे पूरी फसल प्रभावित हो जाती है। इसलिए मंजरी आने के बाद कुछ खास सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके आम के पेड़ में ज्यादा फल लगें और फूल झड़ने की समस्या न हो, तो इन 3 गलतियों से जरूर बचें।
1. कीटनाशक स्प्रे करने से बचें

जब आम के पेड़ पर फूल आते हैं, तब मधुमक्खियां, तितलियां और दूसरे छोटे कीट फूलों पर बैठकर परागण (Pollination) की प्रक्रिया पूरी करते हैं। यही प्रक्रिया बाद में फल बनने में मदद करती है। अगर इस समय तेज या जहरीले कीटनाशक स्प्रे कर दिए जाएं तो ये परागण करने वाले कीट मर सकते हैं या पेड़ से दूर चले जाते हैं। इसका सीधा असर फल बनने की प्रक्रिया पर पड़ता है और पेड़ पर फल कम लगते हैं। इसलिए मंजरी आने के समय कैमिकल स्प्रे से बचें और जरूरत हो तो हल्के जैविक उपाय ही अपनाएं।
इसे भी पढ़ें- गमले में उगाएं सौंफ और पाएं भरपूर फसल! सबसे आसान खेती का ये तरीका देख हो जाएंगे हैरान
2. ज्यादा पानी देने से बचें (Over-watering न करें)

मंजरी आने के समय पेड़ को जरूरत से ज्यादा पानी देना भी एक बड़ी गलती हो सकती है। अधिक सिंचाई करने से पेड़ में नई पत्तियां और शाखाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। इससे पौधे की ऊर्जा फूलों की बजाय पत्तियों की वृद्धि में लग जाती है और फूल झड़ने लगते हैं।
इस समय पेड़ को सिर्फ हल्की और जरूरत के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए। मिट्टी पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन पानी भी जमा न होने दें। संतुलित सिंचाई से फूल मजबूत रहते हैं और फल सेटिंग बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें- पानी में लगा रहे हैं शकरकंद? इन 5 गलतियों से बचें, वरना सड़ जाएगा पौधा
3. तने पर Bordeaux Paste लगाना न भूलें

मंजरी आने के समय पेड़ को फफूंद और तने के रोगों से बचाना भी जरूरी होता है। इसके लिए पेड़ के निचले तने पर Bordeaux paste लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। Bordeaux paste तने को फंगल इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जब पेड़ स्वस्थ और मजबूत रहता है तो फूल और छोटे फल गिरने की संभावना भी कम हो जाती है। इसलिए मंजरी आने के बाद तने पर यह पेस्ट जरूर लगाएं ताकि पेड़ की सुरक्षा बनी रहे।
