- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Orange Foliage Plants: फूल नहीं ऑरेंज लीव्स से बालकनी दिखेगी रंगीन, चुनें 4 रंगीन पत्ते वाले पौधे
Orange Foliage Plants: फूल नहीं ऑरेंज लीव्स से बालकनी दिखेगी रंगीन, चुनें 4 रंगीन पत्ते वाले पौधे
Orange Leaves Plants For Balcony: फूलों के बिना भी बालकनी को रंगीन बनाएं। जानें ऑरेंज पत्तियों वाले खूबसूरत पौधों जैसे क्रोटॉन, कॉर्डिलाइन और ह्यूकेरा के बारे में, जो कम कीमत में बालकनी को बना देंगे आकर्षक।

क्रोटॉन ट्री प्लांट (Croton Tree Plant )
खाली बालकनी में रंग भरने के लिए जरूरी नहीं है कि आप उसमे रंगीन फूल वाले पौधे लगाएं। कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिनकी पत्तियों का रंग काफी आर्कषक होता है और बालकनी को रंगीन दिखाते हैं। आप ऐसे पौधों को बालकनी में रख सकते हैं। ऑरेंज पत्तियों वाले कुछ पौधों बालकनी की शोभा बढ़ाते और कम दाम में मिनी और ब्यूटीफुल गार्डन तैयार हो जाता है। आप ऑनलाइन आसानी से क्रोटॉन ट्री प्लांट खरीद सकती हैं, जिनको पत्तियों का रंग ऑरेंज, ग्रीन होता है।
रेड आइसटन क्रोटन पौधा (Red Iceton Croton Plant)
रेड आइसटन क्रोटन पौधा के पत्ते लंबे होते हैं और इनका रंग फेड ऑरेंज और रेड होता है। बालकनी में हल्दी छाव और धूप वाली जगह में रेड आइसटन क्रोटन पौधा लगाया जा सकता है। आप ऐसे पौधे को सिरेमिक प्लांटर में लगा सकती हैं। साथ में गमले में पेबल्स रख इनकी खूबसूरती को बढ़ाएं।
ह्यूकेरा नारंगी पौधा
ह्यूकेरा ऑरेंज वैरायटी पौधा अपनी चमकदार नारंगी और कॉपर टोन लीव्स के लिए जाना जाता है। इसके पत्ते हल्के टेक्सचर्ड के होते हैं, जो बालकनी या गार्डन को बिना फूलों के भी सुंदर दिखाते हैं। यह पौधा हल्की धूप या थोड़ी छाया में अच्छी तरह बढ़ता है। अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी और कम धूप के साथ इसे लगाया जा सकता है।
और पढ़ें: 100 रुपये में बदलें गार्डनिंग पॉट का लुक, मिट्टी के गमलों को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स
कोर्डिलाइन फ्रूटिकोसा
Cordyline fruticosa खूबसूरत सजावटी फोलिएज प्लांट है। ये प्लांट एक नहीं बल्कि कई रंगों चमकीले पत्तों—जैसे लाल, गुलाबी, ऑरेंज और पर्पल शेड्स में मिलता है। लंबी, पतली और हल्की नुकीली पत्तियां इस प्लांट को आकर्षक बनाती है।हल्की धूप या आंशिक छाया में इस सजावटी पौधे को रखें।
और पढ़ें: DIY Oil Can Planters: प्लास्टिक ऑयल केन से बनाएं 4 खूबसूरत प्लांटर्स, चमक उठेगी बालकनी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.