- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Old Toilet Item Planter: पुराने टॉयलेट सीट सिंक को ऐसे करें यूज, बनाएं क्रिएटिव प्लांटर्स
Old Toilet Item Planter: पुराने टॉयलेट सीट सिंक को ऐसे करें यूज, बनाएं क्रिएटिव प्लांटर्स
Old Toilet Planter Ideas: समय समय पर आप भी अपने बाथरूम को चेंज करवाते हैं और पुराने टॉयलेट सीट और सिंक को हटवाकर नए लगवाते हैं, तो इन पुराने सीट और बाथ टब या सिंक को फेंकने की जगह आप इससे क्रिएटिव प्लांटर बना सकते हैं...

टॉयलेट सीट प्लांटर
आजकल पुराने टॉयलेट सीट के प्लांटर्स काफी ट्रेंड में है। आप अपने घर के आंगन में इसे लगा सकते हैं। आप इसे अच्छी तरह से साफ करके इसमें मिट्टी भरें और खूबसूरत फूलों के पौधे लगाएं। आप चाहे तो इसमें डेकोरेटिव आर्ट भी कर सकते हैं।
और पढ़ें- Brass Steel Matka Planter: पीतल, स्टील के पुराने मटके को दें नई चमक, रईशों की तरह ऐसे सजाएं बालकनी
फ्लश टैंक प्लांटर
टॉयलेट सीट के पीछे अगर फ्लश टैंक आप चेंज कर रहे हैं, तो इस फ्लश टैंक को फेंकने की जगह आप इससे क्रिएटिव प्लांटर बना सकते हैं। चाहे तो इसे प्लेन यूज करें या फिर इस पर ब्लू कलर करके कोई शो प्लांट लगाए और अपने आंगन में इसे सजाएं।
बाथ टब प्लांटर
टॉयलेट में लगा बाथ टब पुराना और मटमैला सा हो गया है, तो आप इससे खूबसूरत सा प्लांटर बनाएं और अपने बड़े से आंगन में सजाएं। इसे साफ करके इसमें मिट्टी भरे और रंग बिरंगे सेकुलेंट्स प्लांट लगाएं।
बॉथरूम सिंक प्लांटर
बाथरूम के वॉश बेसिन या सिंक पुराने हो गए हैं, तो आप इसे अपने गार्डन में रखकर इसमें छोटे छोटे प्लांट्स लगाएं। इससे गार्डन को एक मॉडर्न लुक तो मिलेगा ही साथ ही जीरो वेस्ट भी होगा।
मेंस टॉयलेट प्लांटर
आपके बाथरूम में मेंस टॉयलेट सीट लगा हुआ था, तो इसे आप किसी वॉल पर हैंग करके इसमें शो प्लांट या सेकुलेंट्स प्लांट्स लगा सकते हैं। आप चाहे तो उसमें रंग बिरंगा कलर करके इसे डेकोरेटिव लुक भी दे सकते हैं, ताकि कोई पहचान नहीं पाए कि ये पुराना टॉयलेट सीट है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.