Old Furniture Planter For Home: अपने घर में पड़े पुराने फर्नीचर जैसे दराज, कुर्सी और अलमारी को फेंकने के बजाय उनसे शानदार प्लांटर बनाएं। जानिए छोटे घर और बालकनी के लिए आसान, सस्ते और क्रिएटिव गार्डनिंग आइडिया।

DIY Furniture Planters for Home Garden : आजकल लोग छोटे घरों में भी गार्डनिंग का मजा लेने के लिए नए-नए तरीके अपने जा रहे हैं। ऐसे ही एक बेहद दिलचस्प तरीका है, पुराने फर्नीचर को प्लांटर में बदलना। इससे न सिर्फ घर खूबसूरत दिखता है, बल्कि सब्जियां और पौधे उगाना भी आसान हो जाता है। जानिए कैसे आप अपने घर में पड़े बेकार और पुराने फर्नीचर को शानदार प्लांटर में बदल सकते हैं।

दराज, कुर्सी, अलमारी से बनाएं शानदार प्लांटर

आप अपने घर में बेकार पड़े पुरानी दराज, कुर्सी, अलमारी या यहां तक कि बेकार पड़े पलंग और सोफे को भी फेंक के बजाए उसे थोड़ा सा बदलकर प्लांटर बना सकते हैं। इससे घर का लुक भी बदल जाता है और बेकार सामान काम का बन जाता है। हर सेटअप अलग और क्रिएटिव लगता है। फर्नीचर में पहले से बने शेल्फ और खांचे में आप आसानी से पौधे लगा सकते हैं। दराज में मिट्टी भरकर पौधे उगाना या अलमारी में अलग-अलग लेयर में गमले रखना बेहद आसान है। ट्राई करके देखें।

वर्टिकल गार्डनिंग बन रही है ट्रेंड

फर्नीचर प्लांटर में पौधे सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि ऊपर की तरफ भी उगाए जा सकते हैं। दराज को एक के ऊपर एक लगाकर या फर्नीचर को सीधा खड़ा करके वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। इससे जगह भी बचती है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है।

फर्नीचर प्लांटर को अपनी पसंद से कर सकते हैं डिजाइन

फर्नीचर प्लांटर को आप अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं। चाहे फर्नीचर को पेंट करना हो, नया शेप देना हो या ड्रेनेज के लिए छेद बनाना हो, सब कुछ आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। इससे हर गार्डन एकदम यूनिक दिखता है।

छोटे पौधों के लिए बेस्ट ऑप्शन है फर्नीचर प्लांटर

फर्नीचर प्लांटर में आप जड़ी-बूटियां, पालक, मेथी, धनिया, स्ट्रॉबेरी और छोटी सब्जियां बहुत अच्छे से उगा सकते हैं। इन्हें ज्यादा गहराई की जरूरत नहीं होती, इसलिए ये ऐसे सेटअप में आसानी से ग्रो करते हैं।

कम खर्च में बन जाएंगे शानदार फर्नीचर प्लांटर

सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते। घर में पड़ा पुराना फर्नीचर ही काम आ जाता है। नए गमले खरीदने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे बागवानी हर किसी के लिए आसान बन जाती है और बजट में काम हो जाता है। इन प्लांटर्स को आप घर के अंदर सजावट के तौर पर भी रख सकते हैं और बाहर बालकनी या आंगन में सब्जियां उगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फर्नीचर प्लांटर बनाने वक्त ड्रेनेज का रखें ध्यान

फर्नीचर प्लांटर बनाने वक्त ध्यान रखने वाली बात ये है कि फर्नीचर पौधों के लिए नहीं बना होता, इसलिए उसमें पानी निकलने का सही इंतजाम करना जरूरी है। अगर पानी जमा होगा तो पौधे खराब हो सकते हैं और फर्नीचर भी खराब हो जाएगा। थोड़ी देखभाल से ये लंबे समय तक चल सकता है। पुराने फर्नीचर को दोबारा इस्तेमाल करने से कचरा कम होता है। ये एक इको-फ्रेंडली तरीका है, जिससे आप पर्यावरण की मदद भी करते हैं और अपने घर को भी खूबसूरत बनाते हैं।