Grow Bags from Atta Bori: खाली आटे की बोरी को फेंकने की बजाय उससे बनाएं इको-फ्रेंडली ग्रो बैग। आसान स्टेप्स में जानें कैसे घर पर सब्जियां उगाएं और किचन गार्डनिंग शुरू करें।
हर महीने आपके घर में 10 किलो की आटे की बोरी जरूर आती होगी। अगर आप उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो ऐसी गलती ना करें। आप आटे की बोरी का इस्तेमाल ग्रो बैग के रूप में भी कर सकते हैं। ऐसा करके न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे, बल्कि घर की गार्डनिंग भी आसान होगी। जानिए ग्रो बैग बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से स्टेप्स फॉलो करें।
बोरी को कर लें उल्टा
प्लास्टिक के आटे की बोरी बाहर की तरफ से प्रिंटेड होती है, वहीं अंदर की तरफ से सफेद रंग की होती है। अगर आप प्रिंटेड बोरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहते हैं, तो बोरी को पीछे की तरफ से नीचे के हिस्से में थोड़ा सा बांधकर बोरी उल्टा कर लें। ऐसा करने से व्हाइट कलर की बोरी दिखने में भी खूबसूरत लगेगी और आपकी बालकनी भी खूबसूरत दिखेगी। बोरी को अच्छी तरह से पानी से साफ कर सकते हैं।
आटे की बोरी में बनाएं ड्रेनेज होल
आटे की बोरी में नीचे की तरफ 4–6 छोटे छेद नुकीले चाकू से बनाएं। ये छेद पानी को बाहर निकलने देंगे और पौधों की जड़ें नहीं सड़ेंगी। ध्यान रखें कि छेद बहुत छोटे नहीं होने चाहिए।
और पढ़ें: Coconut Shell Unique Planter: क्रिएटिविटी के आगे ट्रेंड फेल, नारियल छिलकों से बनाएं क्यूट प्लांटर
मिट्टी और खाद भरें
आटे की बोरी में गार्डन सॉयल, कम्पोस्ट और कोकोपीट का मिक्स (50:30:20) को अच्छी तरीके से मिक्स करके भरें। अगर मिट्टी की मिश्रण सही नहीं होगा तो पौधे की ग्रोथ में रुकावट आएगी।
आटे के ग्रो बैग में कैसे पौधे लगाएं?
टमाटर, मिर्च, धनिया या पालक के बीज आप आटे के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। हल्का पानी पौधा आने के बाद देते रहे और बोरी को ऐसी जगह रखें जहां 4–6 घंटे धूप आती हो। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आटे के ग्रो बैग से सब्जियां निकलने लगेंगी और आप बिना पैसा खर्च किए शुद्ध सब्जियों का आनंद उठा पाएंगे।
और पढ़ें: Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज
