Tea garden ideas: घर के गार्डन में टी प्लांट उगाना मुश्किल नहीं है। सही मिट्टी, हल्की धूप और नियमित प्रूनिंग से आप आसानी से इसे उगा सकती हैं। अपने गार्डन से ताजी पत्तियां तोड़कर बनी चाय का स्वाद अलग ही होता है
अगर आप अपने होम गार्डन में कुछ यूनिक और उपयोगी उगाना चाहती हैं, तो टी प्लांट (चाय का पौधा) एक शानदार विकल्प हो सकता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि चाय सिर्फ बड़े टी गार्डन में ही उगाई जाती है, लेकिन सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स के साथ आप इसे घर के गमले या छोटे गार्डन में भी उगा सकती हैं। चाय का पौधा न सिर्फ गार्डन को सुंदर लुक देता है, बल्कि इसकी ताजी पत्तियों से आप घर पर अपनी फ्रेश होममेड टी भी तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं 3 आसान टिप्स जो आपके बहुत काम आएंगी।
सही मिट्टी और गमले का चुनाव करें
टी प्लांट को अच्छी ग्रोथ के लिए हल्की, भुरभुरी और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी चाहिए होती है। बीजों या कलम से इसे उगाते वक्त मिट्टी में थोड़ा कोकोपीट, कंपोस्ट और गार्डन सॉइल मिलाकर इस्तेमाल करें। गमला कम से कम 10–12 इंच गहरा होना चाहिए ताकि जड़ों को फैलने की जगह मिल सके। पानी रुकना नहीं चाहिए, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।
और पढ़ें - गार्डन कचरा का बेस्ट यूज, प्लांट ग्रोथ के लिए 5 हैक
हल्की धूप और नमी जरूरी
चाय का पौधा तेज दोपहर की धूप में कमजोर हो सकता है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप और दिन में हल्की छाया मिले। मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन बहुत ज्यादा पानी न दें। गर्मियों में रोज हल्का पानी और सर्दियों में जरूरत के हिसाब से पानी दें।

चाय की पत्तियों के पास Humidity Zone बनाएं
टी प्लांट को हल्की नमी और humid environment बहुत पसंद होता है। इसके लिए गमले के नीचे pebbles tray रखें। एक ट्रे में छोटे पत्थर रखें, उसमें थोड़ा पानी भरें और ऊपर गमला रखें (गमला पानी में डूबा न हो)। इससे आसपास की हवा नम रहेगी और पत्तियां जल्दी सूखेंगी नहीं। यह टिप खासकर गर्मियों में बहुत काम आती है।
और पढ़ें - 3 स्प्रे बोतल फर्टिलाइजर, होम गार्डन के लिए करें प्री-रेडी

नियमित प्रूनिंग और पत्ती तोड़ना
टी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर ऊपरी नई पत्तियों की हल्की प्रूनिंग करें। इससे पौधा ज्यादा घना होता है और नई कोमल पत्तियां जल्दी निकलती हैं। चाय बनाने के लिए हमेशा ऊपर की 2–3 नई कोमल पत्तियां ही तोड़ें। यही पत्तियां स्वाद और खुशबू में सबसे अच्छी होती हैं। अगर आप चाहें तो टी प्लांट के साथ पुदीना, लेमनग्रास या तुलसी भी पास में लगा सकती हैं। इससे घर पर हर्बल टी का भी मजा लिया जा सकता है।
सूखी चायपत्ती से Mulch करें
यह थोड़ा हटकर लेकिन बहुत असरदार तरीका है। पौधे की मिट्टी के ऊपर pine needles, सूखी पत्तियां या बिना दूध-चीनी वाली इस्तेमाल की हुई चायपत्ती की पतली लेयर बिछा दें। इससे मिट्टी ठंडी रहती है मॉश्चर बनी रहती है मिट्टी थोड़ी एसिडिट रहती है। टी प्लांट एसिडिक मिट्टी में बहुत अच्छा ग्रो करता है।
