How To Make Compost At Home: किचन के कचरे से घर पर ऑर्गेनिक खाद बनाना बेहद आसान है। सब्जियों के छिलके, अंडे के छिलके और सूखी पत्तियों से कंपोस्ट बनाकर पौधों को प्राकृतिक पोषण दें और किचन गार्डन को हरा-भरा बनाएं।

किचन गार्डन का ट्रेंड लगभग हर घर तक पहुंच चुका है। हरी-सब्जियां और लहराते पौधे केवल मन को शांत नहीं देते बल्कि घर को माहौल भी खुशनुमा रखते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली खाद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में ऐसी कई चीजें जो खाद के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं। इतना ही नहीं इसमें कचरे से लेकर अंडे से छिलके तक शामिल हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं घर पर फर्टिलाइजर कैसे बनाएं, तो हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स जो काम आसान करने के साथ 100% तक काम आएंगे।

घर पर कंपोस्ट कैसे बनाएं ?

घर पर कोई भी कंपोस्ट बनाने से पहले उसे कैसे रखा या काटा जाए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी ही है। किचन के कचरे ( सब्जियों के छिलके, पल्प) आदि को छोटे-छोटे टुकड़ों में कांटे, बड़े टुकड़े जल्दी सड़कर बदबू करने लगते हैं। जबकि स्मॉल पीस जल्दी टूटकर खाद में बदल जाते हैं।

नई कंपोस्ट बनाने के लिए थोड़ी पुरानी कंपोस्ट का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बैक्टिरिया जल्दी एक्टिव होते हैं और नई कंपोस्ट जल्दी बनती है। इसके अलावा आप चाहे तो गुड़ और दही का घोल बनाएं। एक ग्लास पानी में थोड़ा सा गुड़ और चम्मच दही मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को 10-15 दिन में कंपोस्ट में डालते हैं तो यह जल्दी सड़ती है।

ये भी पढ़ें- Best Container for Water Plants: वाटर प्लांट को रखना है हेल्दी? जान लें कांच या प्लास्टिक क्या है बेहतर

कंपोस्ट की बदबू कैसे नियंत्रित करें ?

कंपोस्ट बनाते ज्यादातर लोगों को बदबू से दिक्कत होती है। इसे रोकने का सबसे आसान उपाय है कि गीले कचरे के साथ सूखी सामग्री जैसे सूखी पत्तियां, कटा हुआ कागज या कोकोपीट का इस्तेमाल करें। इससे बदबू काम होती है। इसके अलावा अगर गीला कचरा कुछ ज्यादा है तो तरबूज या फल के छिलके डालकर कंपोस्ट को मिला दें। इससे नमी का संतुलन बना रहता है और बदबू नहीं आती है।

नोट- कंपोस्ट बनाते वक्त कई बार सफेद कीड़े दिखाई देते हैं, इससे परेशान न हो। बल्कि यह कीड़े कचड़े को जल्दी सड़ाते हैं। इन्हें गार्डनिंग की भाषा में मैग्गट कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- Low Pest Plants for Home: कीड़ों से बचाएं सुंदरता बढ़ाएं ! माली भी देते हैं ये 5 पौधे लगाने की सलाह

कंपोस्ट बनाने का आसान तरीका

अगर आपके पास कंपोस्ट बनाने का समय नहीं है तो आप लेयरिंग करें। किसी भी बर्तन में गीला कचरा डालें और उसके ऊपर सूखी सामग्री डाल दें। इसी तरह परतें बनाते रहें, इससे बदबू भी नहीं आएगी और धीरे-धीरे कंपोस्ट बन जाएगी।