पानी में लगा रहे हैं शकरकंद? इन 5 गलतियों से बचें, वरना सड़ जाएगा पौधा
Gardening Mar 08 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:gemini
Hindi
धूप बिल्कुल न मिलना
शकरकंद को बढ़ने के लिए हल्की धूप और रोशनी की जरूरत होती है। अगर इसे अंधेरी जगह रखेंगे, तो जड़ें कमजोर होंगी और पौधा सही से विकसित नहीं होगा।
Image credits: gemini
Hindi
गंदा या कई दिनों पुराना पानी इस्तेमाल करना
अगर पानी लंबे समय तक नहीं बदला जाता, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। इससे शकरकंद गल सकता है। इसलिए हर 2–3 दिन में पानी जरूर बदलें।
Image credits: gemini
Hindi
पूरा शकरकंद पानी में डुबो देना
कई लोग पूरा शकरकंद पानी में डाल देते हैं, जिससे वह जल्दी सड़ जाता है। सही तरीका यह है कि शकरकंद का सिर्फ निचला हिस्सा ही पानी में रहे और ऊपर का हिस्सा बाहर रहे।
Image credits: gemini
Hindi
बहुत ठंडे या गर्म जगह पर रखना
बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी दोनों ही शकरकंद के लिए नुकसानदायक हैं। इसे कमरे के सामान्य तापमान वाली जगह पर रखें।
Image credits: gemini
Hindi
सड़ा या कटा हुआ शकरकंद इस्तेमाल करना
अगर शकरकंद पहले से खराब या कटा हुआ है, तो वह पानी में और जल्दी सड़ जाएगा। हमेशा ताजा और सख्त शकरकंद ही लगाएं।