DIY Ice Cream Stick Planter Ideas: आइसक्रीम स्टिक से बनाएं खूबसूरत और सस्ते प्लांटर, जानिए 9 ऐसी डिजाइन और आइडियाज के बारे में, जो घर को देंगे स्टाइलिश और पर्सनल टच। बिना ज्यादा खर्च के शानदार डेकोरेटिव लुक।

पौधों की सुंदरता केवल हरियाली से नहीं बल्कि गमलों से भी होती है। आजकल मिट्टी की जगह सिरेमिक, स्टील और मेटल पॉट्स पसंद किए जा रहे हैं, हालांकि ये एक्सपेंसिव होते हैं। ऐसे में थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए आइसक्रीम स्टिक से बनाएं कमाल के प्लांटर, इनमें छोटे-छोटे प्लांट और आर्टिफिशियल फूल रखें जा सकते हैं। देखें 9 यूनिक आइडियाज जो घर को पर्सनल टच देंगे।

विंटेज विंडो प्लांटर

आइसक्रीम की स्टिक से आप इस तरह का विंटेज विंडो प्लांटर बनाएं। इसमें ऊपर की तरह मेहराब जैसी डिजाइन देते हुए शटर खुले रखे हैं। जबकि नीचे की ओर छोटे से बालकनी दी है, आप इसमें आर्टिफिशियल या कोर्सेट फ्लावर रख सकते हैं। ये लिविंग रूम में टांगने के लिए बेहतरीन है।

टू टियर गार्डन ट्रेलिस प्लांटर

स्टैडिंग प्लांटर सा लुक देने वाला ये टू टियर गार्डन ट्रेलिस बालकनी, ओपन एरिया और हाल के लिए बेस्ट है। फ्री स्टैडिंग स्ट्रक्चर वर्टिकल गार्डनिंग का अहसास देता है। लकड़ी के चम्मच से क्रॉस डिजाइन बनाते हुए फ्रंट में दो बेलनाकार ड्रम जैसे प्लांटर बॉक्स बनाए हैं। आप इसे कागज या आर्टिफिशियल फूलों से सजाकर, लिविंग रूम सेंटर टेबल, स्टडी टेबल या फिर डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं।

मिरर फेंस प्लांटर

टू इन वन लुक देने वाला मिरर फेंसे प्लांटर छोटे से शीशे संग आता है। नीचे की ओर फेंसिग जैसा लुक दिया है, इसमें आप किसी भी तरह के फूल लगाएं। कम जगह को स्टाइलिश और फेरी टेल लुक के लिए ये क्रिएटिव DIY है। 

ये भी पढ़ें- 10x10 जगह बनेगी सुकून का ठिकाना, 6 Smart Indoor Planters से बदलें लुक

मल्टी लेवल वॉल हैगिंग प्लांटर

लकड़ी के चम्मच को आपस में जोड़कर चौकोर टोकरे बनाए गए हैं, जिन्हें लंबी स्टिक की मदद से दीवार पर टांगा गया है। आप इसमें रियल बेबी ब्रीथ, ऑर्किड और डेजी फ्लावर रख सकते हैं। ये जगह को एस्थेटिक लुक देने के लिए परफेक्ट है।

डायमंड ट्रेलिस हैगिंग प्लांटर

घर को क्लासी लुक देने के लिए ये DIY प्लांटर बढ़िया है। इसमें स्टिक्स को एक-दूसरे के ऊपर तिरछा छिपाकर डायमंड शेप जाली बनाई है। बीच में लगा स्टैंड फूल रखने के लिए बेस्ट है। आप इसमें Small Succulents Plants लगा सकते हैं।

रस्टिक बैरल वॉल प्लांटर

यह प्लांटर थोड़ा ट्रेडिशनल डिजाइन पर है, इसमें लकड़ी के चम्मचों से चटाई जैसा बनाकर फ्रंट से बेलनकार प्लांटर होल्डर बनाया है। जूट रस्सी इसे मजबूती और सुंदर रस्टिक फिनिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- Wall Planters For Home: स्मार्ट गार्डनिंग,स्मार्ट चॉइस ! हेक्सागन प्लांटर्स से करें घर का मेकओवर

V शेप वॉल बास्केट प्लांटर

लकड़ी और वुडन स्पून की मदद से वी शेप वॉल बास्केट प्लांटर बना सकते हैं। इसमें स्टिक्स को V शेप में जोड़कर बनाया है, जिससे एक त्रिकोणीय बास्केट बनती है। इसमें आप बेल वाले पौधों लगाकर खूबसूरत लुक दें।

बटरफ्लाई ट्विन वास प्लांटर

लिविंग रूम को यूनिक और क्रिएटिव लुक देने के लिए आप स्टिक से डायमंड शेप बनाएं। फ्रंट से सीधे-सीधे लकड़ी लगाकर प्लांट होल्ड बनाया है। ये दिखने में बिल्कुल तितली जैसा लुक देता है। इसमें फूलों की टहनियां या आर्टफिशियल फूल रखें। ये डाइनिंग टेबल के साथ वॉल हैगिंग के लिए परफेक्ट है।

पेंटागन वॉल शेल्फ प्लांटर

लकड़ी की चम्मच की मदद से ज्यामिती कला का शानदार उदाहरण देते हुए आप पेंटागन वॉल शेल्प प्लांटर बनाएं। इसमें नीचे की ओर स्टिक सटाकर छोटा प्लेटफॉर्म बनाया गया है, इसमें आप छोटा गमला रख सकते हैं। इन्हें छोटी दीवारों पर लगाकर कस्टम गैलरी जैसा लुक दे सकते हैं। ब्लैक बैकग्राउंड पर ये बहुत आकर्षक लगेंगे।