Best pots for terrace garden: धूप में टेरेस गार्डन के पॉट जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे पौधों को नुकसान होता है। लंबे समय तक चलने वाले गार्डन के लिए सही पॉट चुनें। फाइबर, ग्रो बैग, सीमेंट और टेराकोटा जैसे 7 टिकाऊ विकल्प धूप-बारिश झेलते हैं।
धूप में रखे जाने वाले टैरेस गार्डन पॉट जल्दी क्रैक हो जाते हैं, कलर निकलने लगता है और गर्मी-सर्दी में टूट भी जाते हैं। अगर आप छत पर एक लॉन्ग-लास्टिंग गार्डन बनाना चाहते हैं, तो सही पॉट चुनना सबसे ज़रूरी है। गलत पॉट चुनने से मिट्टी जल्दी सूखती है, पौधे जल जाते हैं और प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 7 बेस्ट टैरेस गार्डन पॉट ऑप्शन्स, जो धूप, बारिश और गर्मी तीनों झेलते हैं और लंबे समय तक नहीं टूटते।
सबसे हल्के और सबसे टिकाऊ फाइबर पॉट
फाइबर से बने पॉट धूप, पानी और हवा तीनों में टिकते हैं। ये न टूटते हैं, न फेड होते हैं बहुत हल्के होते हैं, इसलिए बड़े साइज़ भी आसानी से उठ जाते हैं अंदर की मिट्टी ठंडी रहती है, जिससे पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है। टैरेस गार्डन के लिए ये सबसे लॉन्ग-लास्टिंग ऑप्शन माने जाते हैं।
और पढ़ें - मनी प्लांट दोगुनी तेजी से बढ़ेगा, अगर आप इस तरह देंगे पानी

बजट-फ्रेंडली ग्रो बैग
अगर आप चाहते हैं कि पौधे दोगुनी तेजी से बढ़ें, तो ग्रो बैग बेस्ट हैं। एयर-पासिंग फैब्रिक से बने होते हैं पानी जल्दी सूखता नहीं जड़ें ज्यादा फैलती हैं, जिससे प्लांट हैल्दी बनता है। लो-बजट में अधिक पौधे लगाने हों, तो ग्रो बैग जरूर लें।
मॉडर्न और लेटेस्ट मेटल पॉट डिजाइन
मेटल पॉट गर्मी सहन करते हैं और जल्दी खराब नहीं होते। भारी हवा में उड़ते नहीं रस्ट-फ्री वर्ज़न लंबे समय तक चलते हैं मॉडर्न टच देते हैं। बस इन्हें सीधे धूप में नहीं रखें, वरना मिट्टी जल्दी गर्म होती है। इन्हें शेड वाली जगह दें।

मिट्टी को ठंडा रखते हैं क्ले और टेराकोटा पॉट
टेराकोटा धूप में हीट रेगुलेट करता है। मिट्टी को ठंडा रखता है ओवरवाटरिंग की समस्या नहीं देता पौधे ज्यादा फ्रेश रहते हैं। लेकिन ध्यान रहें ये नीचे गिरने पर टूट सकते हैं, इसलिए इन्हें कोने में सुरक्षित जगह रखें।
और पढ़ें - न महंगी मशीन ना पैसा खर्चा, वेकेशन पर जाते वक्त 5 हैक से दें पौधों को पानी
सुपर स्ट्रॉन्ग सीमेंट के पॉट
अगर आप ऐसा पॉट चाहते हैं जो सालों तक नहीं टूटे, तो सीमेंट पॉट लें। बहुत मजबूत धूप, बारिश, सर्दी सब झेलते हैं बड़े पौधों जैसे फाइकस, मोंस्टेरा, नींबू आदि के लिए परफेक्ट हैं। बस वजन ज्यादा होता है, इसलिए एक बार रखने के बाद मूव करना मुश्किल हो सकता है।

हल्के और किफायती प्लास्टिक पॉट
टैरेस गार्डन में प्लास्टिक पॉट सबसे ज्यादा उपयोग किए जाते हैं। हल्के होते हैं कई रंग और स्टाइल में उपलब्ध धूप में अच्छी क्वालिटी वाले प्लास्टिक पॉट 2–3 साल तक चलते हैं। ध्यान रखें लो-क्वालिटी पॉट धूप में क्रैक हो जाते हैं, इसलिए प्रीमियम वाला ही लें।

प्रीमियम और नेचुरल वुडन प्लांटर
वुडन प्लांटर टैरेस को एक लक्जरी गार्डन में बदल देते हैं। हीट को बैलेंस करते हैं जड़ों को नैचुरल ठंडक मिलती है बड़े साइज़ और ऊँचे प्लांटर बहुत सुन्दर लगते हैं। बस लकड़ी को वाटर-प्रूफ कोटिंग जरूर कराएं ताकि ये लंबे समय तक टिकें।
