Alum Water Home Garden Benefits: गर्मी में पौधों को सिर्फ पानी नहीं, सही देखभाल की जरूरत होती है। फिटकरी वाला पानी एक छोटा-सा घरेलू उपाय है, पर असर गजब का देता है।
गर्मी का मौसम आते ही घर के पौधों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है मिट्टी जल्दी सूखना, पत्तियों का जलना, कीट बढ़ना और जड़ों का कमज़ोर होना आम समस्या है। ऐसे में सिर्फ सादा पानी डालना कई बार पौधों की जरूरत पूरी नहीं कर पाता। गर्मियों में सबसे असरदार घरेलू उपाय है फिटकरी वाला पानी (अलम वॉटर)। यह मिट्टी को ठंडक देता है, बैक्टीरिया रोकता है और पौधों की जड़ों को फिर से सक्रिय करता है। यहां दिया गया हैक आपके होम गार्डन को गर्मी में भी ताजा और हरा-भरा बनाए रखेगा।
Heat Stress कम और मिट्टी को तुरंत ठंडक
गर्मियों में पौधों की मिट्टी इतनी गर्म हो जाती है कि जड़ें जलने लगती हैं। फिटकरी वाला हल्का पानी मिट्टी के तापमान को तेजी से कम करता है। यह मिट्टी में ठंडक और नमी दोनों बनाए रखता है, जिससे पौधा दिन में तेज धूप सह पाता है। सुबह 7–9 बजे या शाम 6–7 बजे जब तापमान थोड़ा कम हो तब पानी दें।
और पढ़ें - किचन गार्डन में लगाएं 5 वॉटर प्लांट, फूड एरिया करें डेकोर

गर्मी में बढ़ते फंगस और कीट तुरंत खत्म
गर्म मौसम में कीट और फंगस दोनों तेजी से पनपते हैं खासकर सफेद फफूंदी, छोटी मक्खियाँ और मिट्टी में सूक्ष्म कीट। फिटकरी वाला पानी मिट्टी की सतह को साफ करता है और कीटों को पनपने से रोकता है, बिना किसी केमिकल स्प्रे के। तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा, अजवायन, गुलाब और हर्ब्स जैसे पौधे पर ये सबसे असरदार है।
गर्मी में Hard Water का असर कम
गर्मी के मौसम में नलों का पानी कठोर हो जाता है, जिससे मिट्टी क्षारीय हो जाती है और पौधे पोषक तत्व नहीं खींच पाते। फिटकरी पानी इस कठोरता को कम करता है और मिट्टी का संतुलन बनाए रखता है। इससे पत्तियां पीली नहीं होतीं और नए पत्ते तुरंत निकलते हैं।
और पढ़ें - पिस्ता प्लांट घर में लगाएं, 6 महीने में होगी फुल ग्रोथ

जड़ें गलने से रोकता है फिटकरी वॉटर
गर्मियों में लोग अक्सर पानी अधिक मात्रा में देते हैं, जिससे जड़ सड़ने की समस्या हो जाती है। फिटकरी वाला पानी मिट्टी को छिद्रयुक्त बनाता है, जिससे पानी आसानी से निकल जाता है और जड़ें सुरक्षित रहती हैं। ये उपाय उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोज पानी डालते हैं।
पत्तियों की नमी और Sunburn नहीं होता
धूप में झुलसी पत्तियाँ गर्मियों की सबसे बड़ी समस्या हैं। फिटकरी पानी से हल्का पत्तों पर छिड़काव करने से धूल हटती है, चिपचिपापन कम होता है और पत्तियाँ धूप का असर आसानी से झेल पाती हैं। यह तरीका मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट और पीस लिली पर सबसे अच्छा असर देता है।
