Diy Planters: पुरानी टीन या मसाले के डिब्बों को फेंके नहीं। जानिए आसान क्रिएटिव आइडियाज, जिनकी मदद से घर को स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक। कम खर्च में शानदार होम डेकोर टिप्स।
किचन में मसाले या दाल वाले स्टील-लोहे के डिब्बे पुराने होने के बाद चमक खो देते हैं। इस्तेमाल न आने पर ज्यादातर लोग इसे फेंकना मुनासिब समझते हैं। अगर आप भी अक्सर ऐसा ही करते हैं तो जरा ठहर जाइए। थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से इन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पेंट से से लेकर वुडन फ्रेम की मदद से ये DIY Planters में तैयार हो जाएंगे, जो न केवल मिट्टी के गमलों की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश लगेंगे और जेब पर बोझ भी नहीं डालेंगे।
लोहे के डिब्बों में लगाएं प्लांटर

खाली बड़े डिब्बों को स्टाइलिश बनाने का सबसे आसान तरीका है, इन्हें वुडन लुक देगा। इसके लिए आप किसी भी पेड़ से छोटी-छोटी लकड़ी की टहनियां लें और बॉक्स की बाहरी सतह पर ग्लू की मदद से चिपकाएं। अंदर की ओर जल निकासी के लिए छेद भी जरूर करें। इसमें छोटे-छोटे सेक्युलेंट और हर्ब्स उगाईं जा सकती हैं। यह कम स्पेस में किचन से लेकर Hanging Planter की तरह भी डेरोकेटिव लुक देगा।
आर्ट से डिब्बों को सजाएं

ज्यादा क्रिएटिविटी नहीं आती है तो आप लोहे के डिब्बों में इस तरह की पेंटिंग कर सकते हैं। इसके लिए कलरफुल पेंट लेते हुए छोटे-छोटे कमल या जो कुछ डिजाइन आपको पसंद हो, उसे चुनें। यह काम क्रिएटिविटी वाला है लेकिन थोड़ा टाइम टेकिंग है। आप भी पुराने डिब्बों को इसी तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गार्डन का 'ब्राउन गोल्ड' ! फेंकने से पहले जान लें 5 जादुई फायदे
स्टिकर्स एंड रस्सी

लोहे के डिब्बों को क्रिएटिव बनाने के लिए आप उन्हें कलर कर स्टिकर्स और रिब्ड रस्सी भी लगा सकते हैं। ये स्टाइलिश लगने के साथ कम समय में तैयार हो जाते हैं। इन्हें आप लिविंग रूम टेबल, बेडरूम या किचन के पास रखें।
लोहे के डिब्बों को कैसे सजाएं ?

खाली टीन के डिब्बों में छोटे सफदे पत्थरों का इस्तेमाल कर आप इसे ग्लू गन से चिपकाएं। ये नेचुरल रॉक टेक्सचर लुक देते हुए प्रीमियम लगते हैं। इसे आप डेस्क प्लांटर की तरह यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें Diy Utensil Planters: पुराने गिलास-कटोरी और प्लेट्स नहीं हैं वेस्ट, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट यूज
टीन-लोहे के डिब्बों में कौन से पौधे लगाएं ?
टीन या लोहे के डिब्बे दिखने में खूबसूरत लगते हैं, लेकिन ये जल्दी गरम हो जाते हैं। इसलिए ऐसे पौधों का चुनाव करें, जो कम मिट्टी में नमी बनाते हुए खुश रहें। आप इन प्लांट को लगा सकते हैं-
- सेक्युलेंट्सऔर कैक्टस
- एलोवेरा प्लांट
- जेट प्लांट
- हवोरथिया प्लांट
- पुदीना से लेकर अजवाइन जैसी हर्ब्स
- स्पाइडर प्लांट
- स्नैक प्लांट
- मनी प्लांट
