Plywood DIY Plant Swing: बची हुई प्लाईवुड से लिविंग रूम की दीवार को सजाएं DIY प्लांट स्विंग आइडिया से। जानें मल्टी-लेयर शेल्फ, हैंगिंग पॉट और स्टेप-शेल्फ डिजाइन बनाने के आसान तरीके, जो घर को देंगे नेचुरल और स्टाइलिश लुक।
लिविंग रूम की दीवार को सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप एक्सपेंसिव डेकोर आइटम्स खरीदें। अगर घर में प्लाईवुड (plywood) पड़ा है, तो उससे सुंदर, स्टाइलिश प्लांट स्विंग वॉल डेकोर बना सकते हैं। बजट-फ्रेंडली और घर को नेचुरल संग फ्रेश लुक देने के लिए प्लांट स्विंग आइडिया (DIY Plant Swing Idea) बेस्ट ऑप्शन है। जानिए सिंपल 3 आइडिया के बारे में, जो घर की दीवार को सजा देगा और हरियाली का एहसास कराएगा।
DIY प्लांट स्विंग के लिए मैटीरियल
- लकड़ी की प्लाई
- नायलॉन की रस्सी
- लकड़ी काटने के लिए हैंड सॉ (Hand Saw)
- रस्सी को टांगने के लिए मजबूत हुक
बनाएं मल्टी-लेयर प्लांट स्विंग शेल्फ
लकड़ी की पट्टी को साइज के अनुसार काटकर सीलिंग में लगा दें। आप बची हुई प्लाईवुड को अलग-अलग साइज के रेक्टेगल साइज के टुकड़ों में काट लें। हर प्लाई के चारों कोनों में छेद करके रस्सी या चेन डालकर उन्हें एक के ऊपर एक लेयर में बांध दें। आप नायलान की रस्सी भी यूज कर सकते हैं।
हैंगिंग पॉट स्विंग
प्लाई का छोटा गोल या चौकोर बेस आप आसानी से बना सकते हैं। किनारों पर छेद से टंगे प्लाई में पॉट रखें। अलग-अलग ऊंचाई पर आपको प्लांट सेट करने चाहिए। लिविंग रूम में मनी प्लांट या सक्युलेंट्स रखें और बेहद खूबसूरत दीवार पाएं।
और पढ़ें: Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका
बनाएं स्टेप-शेल्फ प्लांट स्विंग
दीवार पर हैंग करने के लिए एक छोटी प्लाई स्लैब लें। अब दो तरफ रस्सी लगाकर इसे झूले की तरह टांग दें। उस पर पसंदीदा स्टाइलिश पॉट रख सजाएं।
लिविंग रूम प्लांट स्विंग बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- प्लाई नमी में खराब रहने का खतरा रहता है। आपको प्लांट स्विंग बनाने से पहले प्लाई को पेंट या पॉलिश जरूर कराना चाहिए ताकि वह वाटर-रेसिस्टेंट रहे।
- मजबूत हुक और रस्सी या फिर चेन का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए ताकि स्विंग भार के कारण टूट न जाए। ज्यादा वजन वाले गमले को स्विंग में रखने से बचें।
- पौधों के नीचे ट्रे रखें ताकि पानी दीवार या फर्श पर न गिरे। समय-समय पर ट्रे चेक करें और उसकी सफाई भी करें।
और पढ़ें: DIY Bird Feeder: पक्षियों की चहचहाहट से गूंजेगी बगिया, घर की चीजों से बनाएं प्यारे बर्ड फीडर
