Heat Protection Summer Gardening Hacks : समर सीजन पौधों के लिए चुनौती जरूर है, लेकिन सही केयर और स्मार्ट गार्डनिंग हैक्स से आप अपने पूरे garden को heat-proof बना सकती हैं।

गर्मी का मौसम आते ही पौधों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है पत्तियां जलना, मिट्टी सूखना, ग्रोथ रुकना और फूल कम होना जैसी समस्याएं बहुत आम हो जाती हैं। खासकर 40°–45° तापमान में छोटे गमले, indoor plants और balcony garden सबसे अधिक हीट स्ट्रैस (heat stress) झेलते हैं। लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट समर-गार्डनिंग हैक अपनाकर आप अपने पौधों को scorching heat से पूरी तरह बचा सकती हैं। ये हैक बिगिनर्स भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं और इनके प्रभाव कुछ ही दिनों में दिखने लगते हैं।

मल्चिंग करके मिट्टी को रखें ठंडी और नमी से भरपूर

गर्मी में मिट्टी सबसे पहले सूखती है और पौधा अपनी रूट्स को बचाने में ही सारा एनर्जी खर्च कर देता है। Multching यानी मिट्टी की सतह को ढकना पौधे को हीट से बचाने का सबसे आसान तरीका है। आप सूखे पत्ते, पुआल, नारियल की जटा या लकड़ी की छोटी चिप्स ऊपर बिछा दें। इससे मिट्टी 2–3 गुना ज्यादा देर तक नम रहती है और रूट्स को ठंडक मिलती है। Balcony garden में यह हैक सबसे जरूरी है।

और पढ़ें - कम रौशनी में भी नहीं मरेंगे 7 इनडोर प्लांट, मेंटेनेंस भी कम

दोपहर की धूप से शेड नेट का प्रोटेक्शन

अगर आपके पौधे तेज दोपहर की धूप में आते हैं, तो 50% या 75% शेड नेट लगाना plant protection के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। यह धूप की हार्श रोशनी को रोकता है और लाइट को सॉफ्ट करके नीचे भेजता है जिससे पौधा photosynthesis भी कर पाता है और जलता भी नहीं। Indoor plants जैसे money plant, aglaonema, snake plant, peace lily तो बिना शेड के गर्मियों में सर्वाइव ही नहीं कर पाते।

सुबह जल्दी पानी दें 

पानी हमेशा सुबह 6–8 बजे के बीच दें। इस समय मिट्टी पानी को सबसे अच्छी तरह सोखती है और पौधों को दिनभर कूलिंग मिलती रहती है। दोपहर या शाम में पानी देने से पत्तियां जल सकती हैं क्योंकि गर्म मिट्टी मोइश्चर को इंस्टेंट गर्म भाप में बदल देती है। तेज गर्मी में हफ्ते में 3–4 बार डीप वॉटरिंग करना सबसे अच्छा तरीका है।

और पढ़ें - पानी में मिलाकर डालें 1 चीज, हफ्तेभर में खिल उठेगा होम गार्डन

पत्तियों पर स्प्रे नहीं, सिर्फ मिट्टी में पानी

बहुत लोग सोचते हैं कि पत्तियों पर पानी स्प्रे करने से पौधे ठंडे रहते हैं। लेकिन तेज गर्मी में यह उल्टा नुकसान कर देता है। तेज धूप में पत्तों पर पानी की बूंदें लेंस की तरह काम करती हैं और पत्तियां जल जाती हैं। इसलिए गर्मियों में फॉग स्प्रे या मिस्ट बिल्कुल न करें, सिर्फ मिट्टी में डीप वॉटरिंग करें ताकि रुट्स से पौधा ठंडा रहे।

गमले की दीवारें ठंडी रखें

प्लास्टिक पॉट गर्मियों में बहुत जल्दी गरम होकर रूट्स को जलाते हैं। इसलिए टेराकोटा, मिट्टी या मोटे सिरेमिक पॉट्स गर्मियों में सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये हीट रोककर तुरंत बाहर नहीं छोड़ते। इससे रूट्स सेफ रहती हैं और पौधा स्ट्रैस फ्री रहता है। छोटे गमलों को बड़ी डेकोरेटिव बास्केट में रखने से भी प्लांट को extra insulation मिलता है।

लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कम करें

गर्मियों में पौधे बहुत नाज़ुक हो जाते हैं और उनकी रूट्स तेजी से काम नहीं कर पातीं। ऐसे में हैवी या स्ट्रांग फर्टीलाइजर देना पौधे को और स्ट्रैस में डाल देता है। गर्मी में फर्टिलाइजिंग केवल हाफ डोज में ही करें। जैसे जीरा पानी, compost tea या buttermilk spray (soil application) बहुत जेंटल रहता है। केमिकल फर्टिलाइजर गर्म मौसम में बिल्कुल अवॉइस करें।