- Home
- Lifestyle
- Gardening
- 80 cm Artificial Plants: इनडोर प्लांट नहीं टिकते? 80 सेमी के 5 आर्टिफिशियल पौधे देंगे घर को नेचुरल लुक
80 cm Artificial Plants: इनडोर प्लांट नहीं टिकते? 80 सेमी के 5 आर्टिफिशियल पौधे देंगे घर को नेचुरल लुक
80 cm artificial plants for home indoor: इनडोर प्लांट सर्वाइव नहीं करते तो 80 सेमी हाइट वाले आर्टिफिशियल प्लांट घर की सजावट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। जानें ऐसे 5 खूबसूरत आर्टिफिशियल प्लांट, जिन्हें आप ऑनलाइन खरीदकर घर सजा सकते हैं।

इनडोर मॉन्स्टेरा प्लांट
इनडोर प्लांट में आजकल मॉन्स्टेरा प्लांट खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे प्लांट को आप 80 सेमी या उससे अधिक हाईट में खरीद सकते हैं। सिरेमिक पॉट में लगे आर्टिफिशियल प्लांट दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। तो बिना किसी झंझट और केयर के 1000 रु के अंदर ऐसे प्लांट से घर सजाएं।
फोलिएज आर्टिफिशियल प्लांट्स
अगर आपके घर के अंदर इनडोर प्लांट नहीं टिकते हैं, तो आप ऑनलाइन सस्ते में 80 सेंटीमीटर वाले आर्टिफिशियल प्लांट खरीद सकते हैं। आपको रंग बिरंगी पत्तियों वाले फोलिएज आर्टिफिशियल प्लांट्स मिल जाएंगे। इसमे आपको पीला, गुलाबी, लाल बैंगनी आदि रंग की पत्तियों वाले पौधे मिल जाएंगे। यह घर के किसी कोने से लगाकर बालकनी में भी बेहद सुंदर दिखेंगे।
आर्टिफिशियल पाम ट्री
आर्टिफिशियल पाम ट्री दिखने में बिल्कुल असली ट्री जैसे लगते हैं। आप ऐसे ट्री को कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको 80 सेंटीमीटर वाले पौधे आसानी से 500 से 600 रु में मिल जाएंगे। जीरो देखभाल के साथ आप ऐसे पौधे डाइनिंग रूम में सजा सकते हैं।
पॉट में लगाएं ट्यूलिप बंच
आप पॉट में 80 सेमी में उपलब्ध ट्यूलिप बंच भी लगा सकते हैं। ऐसी बंच आपको प्लांट में भी मिल सकती हैं। आप एक बजाय अनेक रंग के फूलों को घर के अंदर सजाएं। ये दिखने में आकर्षक लगती हैं और घर को भी सजाती हैं।
रबर आर्टिफिशियल प्लांट
आप बड़े हरे पत्ते वाला आर्टिफिशियल प्लांट सर्च कर रहे हैं, तो रबड़ प्लांट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप ऐसे प्लांट को रूम के कॉर्नर में उजाले वाले स्थान में रख सकते हैं। साथ में प्लास्टिक की बजाय सिरेमिक गमला चुनें, ताकि ये दिखने में आकर्षक लगे।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.