- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Succulents Plant: फूलों से भी ज्यादा खूबसूरत ये 5 सुकुलेंट्स प्लांट, सजाएं आपकी बालकनी
Succulents Plant: फूलों से भी ज्यादा खूबसूरत ये 5 सुकुलेंट्स प्लांट, सजाएं आपकी बालकनी
Succulents Plants for Balcony: अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन के लिए डेकोरेटिव पौधे की तलाश में है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच लो मेंटेनेंस सुकुलेंट्स प्लांट जो घर में बेहद ही खूबसूरत लगेंगे...

एलोवेरा
एलोवेरा एक सुकुलेंट्स प्लांट है, जो एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है। इसे आसानी से घर में लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं एलोवेरा के जेल का इस्तेमाल आप स्किन और बालों पर भी कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए अच्छी ड्रेनेज वाला गमला लें। 50% गार्डन सॉइल और 50% रेत या परलाइट मिलाकर पौधा लगाएं और हफ्ते में केवल एक बार पानी दें।
और पढ़ें- Curry Leaves Plant Care: गमले में कड़ी पत्ता नहीं हो रहा घना? अपनाएं ये 6 जबरदस्त ट्रिक्स
जेड प्लांट
जेड प्लांट ऐसा सुकुलेंट्स प्लांट है, जो वास्तु के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। ये धन और पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करता है। इसे आप इंडोर या आउटडोर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आसानी से कटिंग से किसी भी छोटे पॉट में लगाया जा सकता है और इसे बहुत कम पानी देने की जरूरत होती है जब मिट्टी सूखी लगे तभी इसमें पानी दें।
एचेवेरिया
एचेवेरिया एक लग्जरी सुकुलेंट्स प्लांट है, जो दिखने में गुलाब की पत्तियों की तरह ही होता है, लेकिन अलग-अलग रंगों में होता है। घर में डेकोरेशन के लिए ये प्लांट बहुत ही यूजफुल है। इसे हल्की धूप में रखें, ज्यादा पानी ना दें वरना जड़े सड़ सकती हैं। इसे छोटे सेरेमिक पॉट में लगाया जा सकता है।
हॉवर्थिया
हॉवर्थिया प्लांट में जेब्रा जैसी हरी और सफेद पत्तियां होती है, जो इसे यूनिक बनाती है। घर के लिए डेकोरेटिव प्लांट की तलाश है, तो आप इसे लगा सकते हैं। ये इंडोर या आउटडोर दोनों जगह लगाया जा सकता है और इसे केवल 10 से 12 दिन में एक बार पानी देने की जरूरत होती है।
सेडम
सेडम प्लांट को आप किसी हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं और इसे बालकनी में टांग सकते हैं। ये झूलते हुए बेल की तरह बढ़ता है और बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसे हल्की धूप वाली जगह पर ही रखें, कम पानी दें और घर को पॉजिटिव बनाएं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.