Hindi

गमले में कड़ी पत्ता नहीं हो रहा घना? अपनाएं ये 6 जबरदस्त ट्रिक्स

Hindi

सही गमला और मिट्टी चुनना

घना करी पत्ता का पौधा उगाने के लिए, 12–14 इंच का गमला चुनें जिसमें पानी निकलने के छेद हों। मिट्टी में बराबर मात्रा में बगीचे की मिट्टी, रेत और गोबर की खाद मिलाएं। 

Image credits: Getty
Hindi

अच्छी धूप जरूरी है

करी पत्ता के पौधों को धूप पसंद होती है। रोजाना कम से कम 5-6 घंटे सीधी धूप दें। अच्छी रोशनी से नई टहनियां तेजी से बढ़ती हैं, और पौधा हरा-भरा दिखता है।

Image credits: Getty
Hindi

ठीक से पानी दें

सिर्फ तभी पानी दें जब मिट्टी सूखी हो। ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं। अपनी उंगली से मिट्टी को चेक करें। थोड़ी नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन पानी कभी जमा न होने दें।

Image credits: Getty
Hindi

समय-समय पर छंटाई करें

पौधे की ऊपरी डालियों को हल्का-हल्का काटें। इससे किनारों से नई डालियां निकलने को बढ़ावा मिलता है और पौधा ज्यादा झाड़ीदार बनता है। हर 2-3 महीने में हल्की छंटाई फायदेमंद होती है।

Image credits: Getty
Hindi

ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल

हर 20–25 दिन में गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, या सरसों की खली का घोल डालें। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और पत्तियां मोटी और चमकदार बनती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

पेस्ट कंट्रोल

अगर आपको एफिड या व्हाइटफ्लाई दिखें, तो नीम के तेल का स्प्रे करें। हफ्ते में एक बार हल्का स्प्रे करने से पौधा हेल्दी रहता है। हेल्दी पौधा तेजी से बढ़ता है और घना हो जाता है। 

Image credits: Getty

ब्यूटी+शुद्ध हवा से भर जाएगा घर, कोने में लटकाएं ये 7 इंडोर हैंगिग प्लांट

इन 5 पौधों में डालें चायपत्ती का पानी, दोगुनी तेजी से होगी ग्रोथ

हथेली जितना बड़ा खिलेगा एक फूल! बसंत के आखिर में 5 स्टेप में लगाएं डहेलिया

Plant For Workstation: 100% काम में लगेगा मन, वर्कस्टेशन पर मेंटल पीस के लिए रखें 7 प्लांट