सार

Watermelon Ice Cream Recipe: गर्मी का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मन करता है। इसमें एक नाम आइसक्रीम का है। बच्चे और बड़े के लिए आप तरबूजे का आइसक्रीम बना सकते हैं।

Watermelon Ice Cream Recipe: गर्मी में आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है। बाजार में तरह-तरह के फ्लेवर वाली आइसक्रीम मौजूद हैं, लेकिन हैवी शुगर और प्रिजरवेटिव्स की वजह से इसे खाना हेल्दी नहीं होता है। हम घर पर आपको तरबूज से हेल्दी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसे बनाना काफी आसान है। इतना ही नहीं यह शुगर फ्री होगा।

तरबूजे का आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री (Ingredients):

3 कप-तरबूज बीज निकला हुआ

1 कप- ग्रीक योगर्ड या नारियल मलाई

शहद या स्टीविया

1 चम्मच-नींबू का रस

½ चम्मच-वनीला एसेंस

तरबूज आइसक्रीम बनाने की विधि

सबसे पहले तरबूज के टुकड़े लेकर उन्हें मिक्सी में डालें और प्यूरी बना लें।

इसके बाद उसमें ग्रीक योगर्ट या नारियल मलाई मिलाएं। अच्छी तरह इसे फेंट लें।

मीठास के लिए शहद या फिर स्टीविया डालें। नींबू का रस और वनीला एसेंस डालकर फिर से मिक्स करें।

इस मिक्सचर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में कम से कम 2 घंटे के लिए रखें।

फिर इसे बाहर निकालें और फिर से अच्छी तरह फेंट लें। इससे आइसक्रीम स्मूद बनेगा।

इसके बाद आइसक्रीम को 6-7 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।

सर्व करने से पहले 5 मिनट बाहर निकालकर छोड़ दें, फिर इसे खाएं और बच्चे को भी खिलाएं।

आइसक्रीम बनाने के लिए कुछ टिप्स-

आइसक्रीम को ज्यादा क्रीमी टेक्सचर बनाने के लिए दूध मिला सकते हैं।

बच्चों को आकर्षित करने के लिए आइसक्रीम मोल्ड्स में डालें और स्टिक लगा दें

ऊपर से कटे मेवे या डार्क चॉकलेट शेविंग्स डालकर और भी मजेदार बनाएं। शुगर फ्री आइसक्रीम होने से इसे बिना गिल्ट आप खा सकते हैं खिला सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट भी इस आइसक्रीम को खा सकते हैं।