- Home
- Lifestyle
- Food
- Valentine’s Day Cake: मुंह में मिठास, दिल में प्यार- पार्टनर के लिए घर पर बनाएं ये सिंपल केक डिजाइन
Valentine’s Day Cake: मुंह में मिठास, दिल में प्यार- पार्टनर के लिए घर पर बनाएं ये सिंपल केक डिजाइन
Valentine’s Day Cake Ideas: वैलेंटाइन डे प्यार के पलों को सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा दिन है। इस मौके पर आप पार्टनर के लिए घर पर केक बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कुछ सिंपल बट यूनिक वैलेंटाइन डे केक डिजाइंस...

कैसे बनाएं सिंपल स्पॉन्ज केक
वैलेंटाइन डे पर अगर आप घर पर सिंपल स्पॉन्ज केक बनाना चाहते हैं, तो बेसिक केक के लिए आप एक बाउल में मैदा, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से छान लें। दूसरे बाउल में चीनी और बटर मिलाकर अच्छी तरह से विस्क करें। इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें। आप चाहे तो थोड़ा सा फ्रेश दही भी डाल सकते हैं, इससे केक अच्छा फूलता है। अब सभी सूखी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें और ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हिट करके केक को 30 से 35 मिनट तक के लिए बेक करें। इसके बाद अपने पसंद का गनाश, फ्रॉस्टिंग डालकर डेकोरेटिव केक बनाएं।
हार्ट शेप्ड चॉकलेट केक
वैलेंटाइन डे पर हार्ट शेप केक सबका फेवरेट होता है। खासकर इसमें चॉकलेट फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप हार्ट शेप में बना हुआ केक बनाकर इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी, रेड रोज से सजाकर वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट केक बना सकते हैं।
और पढे़ं- NO अंडा-NO ओवन, सिर्फ 30 रुपए में इस ट्रिक्स से बनाएं टेस्टी चॉकलेटी केक
फोटो केक
आजकल फोटो केक का चलन भी बहुत ज्यादा है, जिसमें पार्टनर एक दूसरे की फोटो लगवा कर पर्सनलाइज्ड केक बना सकते हैं। ये सरप्राइज आपके खास दिन को और ज्यादा खास बना देगा। आप चॉकलेट स्पॉन्ज केक बनाकर इसके ऊपर अपनी कोई फोटो प्रिंट करवा सकते हैं।
रेड वेलवेट केक
रेड वेलवेट केक का स्वाद और टेक्सचर बहुत ही स्मूद होता है। इसमें लाल रंग के लिए फूड कलर या फिर चुकंदर के जूस का इस्तेमाल किया जाता है, ये लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। इसके साथ आप क्रीम चीज की फ्रॉस्टिंग करके केक को और ज्यादा डिलीशियस और प्यार से भरा हुआ बना सकते हैं।
मिनी कप केक
अगर आप छोटे और क्यूट कप केक्स बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मैदा, कोको, पाउडर, चीनी और फ्रेश दही को मिलाकर एक बैटर तैयार करें। इसे कप केक मोड में डालकर 2 से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। इसके ऊपर अपने पसंद की स्ट्रॉबेरी या क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग करें।