- Home
- Lifestyle
- Food
- Different Type of Cauliflower: सफेद, बैंगनी या नारंगी? किस रंग की गोभी है सेहत और स्वाद में नंबर 1
Different Type of Cauliflower: सफेद, बैंगनी या नारंगी? किस रंग की गोभी है सेहत और स्वाद में नंबर 1
Which Cauliflower Is Healthiest: फूल गोभी कई रंगों में मिलती है। आमतौर पर घरों में सफेद गोभी का इस्तेमाल होता है, लेकिन ग्रीन कलर की ब्रोकली, बैंगनी, नारंगी या पीले रंग की गोभी भी बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

सफेद गोभी
सफेद गोभी आमतौर पर सबसे आसानी से मिलने वाली और घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली गोभी होती है। इसका हल्का मिठास वाला स्वाद सब्जी, पराठे और पकोड़े के लिए परफेक्ट है। इसमें फाइबर और विटामिन सी होता है, जिससे टेस्ट में बैलेंस होने के साथ ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।
और पढ़ें- महंगे गोभी के डंठल को फेंके नहीं, 1 चम्मच तेल में बनाएं टेस्टी सब्जी
बैंगनी गोभी
बैंगनी रंग की गोभी में एंथोसाइनिन पाया जाता है। ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका स्वाद थोड़ा नट जैसा हल्का मीठा होता है, इसलिए सलाद, रायता या कॉन्टिनेंटल कुकिंग में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
नारंगी गोभी
नारंगी या ऑरेंज कलर की गोभी में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। अगर आपके बच्चों को गोभी पसंद नहीं है, तो उन्हें ये वाली गोभी सब्जी, सलाद, फ्राइड राइस या अन्य चीजों में मिलाकर खिलाएं। ये पोषण और स्वाद दोनों में कमाल है और बच्चों को बहुत पसंद आती है।
हरी गोभी
हरी गोभी ब्रोकली नहीं होती, बल्कि गोभी की तरह ही बड़े फूल वाली होती है। ये सर्दियों में ज्यादातर मिलती है। ये सलाद, सूप, सौटे वेजिटेबल्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
कौन सी गोभी है सबसे हेल्दी और टेस्टी
स्वाद के हिसाब से सफेद गोभी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होती है। सबसे हेल्दी गोभी बैंगनी गोभी, विटामिन ए के लिए नारंगी गोभी और डिफरेंट टेस्ट और हेल्थ के लिए हरी गोभी को आप चुन सकते हैं।