गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाएगा कच्चे आम का रायता। झटपट बनने वाली रेसिपी से पाएं लू से राहत और स्वाद का मज़ा।

गर्मी के मौसम में अक्सर तन को गर्मी नहीं लगता बल्कि तन अंदर भी सभी गर्मी लगता है, जिससे हमारे शरीर धूप या लू लगता है। ऐसे में शरीर को लू और गर्मी से बचने के लिए कच्चे आम का पन्ना, कच्चा आम का रायता, कच्चा आम का लौंजी समेत कई चीजें बनाते हैं, जो शरीर को लू से बचाता है। ऐसे में आज गर्मियों में तेज धूप और लू से राहत पाने के लिए कच्चे आम का रायता (Raw Mango Raita) एक बेहतरीन देसी ऑप्शन है। यह सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला, पाचन सुधारने वाला और गर्मी के असर को कम करने वाला सुपरफूड है।

कच्चे आम का रायता – आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री:

  • कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ-1/2 कप
  • दही (ठंडा, फेंटा हुआ)-1 कप
  • भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक या सादा नमक-स्वादानुसार
  • हरा धनिया (बारीक कटा)-1 बड़ा चम्मच
  • हींग-1 चुटकी
  • सरसों के दाने-1/4 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता-5-6 पत्तियां (वैकल्पिक)
  • घी या तेल-1 छोटा चम्मच (तड़का के लिए)

कैसे बनाएं कच्चे आम वाला रायता:

स्टेप 1: कच्चे आम को तैयार करें

कच्चे आम को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें।

इसे 2-3 मिनट हल्के गर्म पानी में डालें ताकि ज्यादा खट्टापन कम हो जाए।

स्टेप 2: दही को फेंटें

ठंडे दही को एक बाउल में अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए।

इसमें कद्दूकस किया आम डालें।

स्टेप 3: मसाले मिलाएं

इसमें भुना जीरा, काली मिर्च, नमक, और थोड़ा सा हरा धनिया डालें।

अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 4: तड़का लगाएं (Optional लेकिन स्वाद बढ़ाता है)

एक छोटी कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें।

उसमें सरसों के दाने, करी पत्ता और हींग डालें।

जब तड़का चटकने लगे, तब इसे रायते में ऊपर से डालें।

स्टेप 5: ठंडा करें और परोसें

रायते को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

ठंडा-ठंडा परोसें – पराठे, खिचड़ी, पुलाव या दाल-चावल के साथ।

खास टिप्स:

  • दही हमेशा ठंडा और ताज़ा इस्तेमाल करें ताकि उसका ठंडक प्रभाव बना रहे।
  • ज्यादा खट्टा आम न लें – मध्यम खट्टे आम रायते के लिए परफेक्ट होते हैं।
  • रायते में थोड़ा सा गुड़ पाउडर डाल सकते हैं – खट्टेपन को बैलेंस करता है।
  • आप चाहें तो थोड़ा पुदीना पाउडर या पत्तियां भी डाल सकते हैं।
  • बच्चों के लिए बनाते समय तड़का हल्का रखें या न डालें।

कच्चे आम के रायते के फायदे:

  • गर्मी में राहत
  • पाचन शक्ति बढ़ाए
  • शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए
  • कच्चे आम और दही मिलकर शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं
  • जीरा और कच्चा आम पाचन में मदद करते हैं
  • गर्मी में पसीने से खोए इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है
  • इम्युनिटी बढ़ाता है: कच्चे आम में विटामिन C और दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं।
  • स्किन को ठंडक देता है: गर्मी में होने वाली स्किन एलर्जी और मुंह के छालों से राहत मिलती है।
  • लू से बचाता है: रेगुलर सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है।