- Home
- Lifestyle
- Food
- Kharbuja Beej Uses: खरबूजे के बीज नहीं है बेकार, ग्रेवी से लेकर मिठाई में करें इस्तेमाल
Kharbuja Beej Uses: खरबूजे के बीज नहीं है बेकार, ग्रेवी से लेकर मिठाई में करें इस्तेमाल
Muskmelon Seed Reuse: खरबूज का सेवन आप भी करते होंगे, लेकिन खरबूजे के बीच में इकट्ठे सारे के बीज को निकाल कर फेंक देते होंगे? अब से ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि इन बीजों से ग्रेवी से लेकर स्मूदी तक बनाया जा सकता है।

खरबूजे के बीज का इस्तेमाल कैसे करें
खरबूजे के बीज को सबसे पहले निकालकर धो लें। इसे सुखा लें, हल्का सा भूनें और फिर इसका इस्तेमाल आप सलाद में स्वाद और क्रंच को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
और पढे़ं- खरबूजा खाने के बाद क्या फेंक देते हैं बीज, भूलकर भी ना करें ये गलती, बनाएं समर रिफ्रेशिंग ड्रिंक
ग्रेवी में करें खरबूजे के बीज का इस्तेमाल
खरबूज के बीजों का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप बिना प्याज लहसुन की सब्जी बना रहे हैं, तो इन बीजों का पेस्ट बना लें और सब्जी या करी में डालें। ये काजू के पेस्ट की तरह ही ग्रेवी को गाढ़ा और रिच बनाता है।
स्मूदी और शेक में करें इस्तेमाल
खरबूजे का बीज का इस्तेमाल आप स्मूदी और शेक बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए इसे सुखाने भी जरूरत नहीं है। डायरेक्ट खरबूजे के बीज निकालें। इसमें दूध, आइस क्यूब्स और चीनी डालकर ब्लेंड करें। इसे छलनी से छान लें। आपकी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।
मिठाई में करें इस्तेमाल
खरबूजे के बीज का इस्तेमाल आप मिठाई में भी कर सकते हैं। अगर आप हलवा, लड्डू, बर्फी या खीर बना रहे हैं, तो खरबूजे के बीज को इसमें डालें। इससे बहुत ही रिच और क्रीमी टेस्ट आता है।
स्किन केयर में करें इस्तेमाल
खरबूजे के बीज का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है। इसके बीज को पीसकर फेस पैक बना लें। ये स्किन की ब्राइटनेस बढ़ाकर स्किन को मॉइश्चर देता है।
खरबूजे के बीज के फायदे
खरबूजे के बीज में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक देते हैं। यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।