Budget Juicer Under 500: गर्मियों में घर पर हेल्दी जूस बनाना चाहते हैं? जानें 500 रुपये के अंदर मिलने वाले बेस्ट मैन्युअल, इलेक्ट्रिक और पोर्टेबल जूसर। बजट में फिट और यूज में आसान ऑप्शन यहां देखें।
Best & Cheap Juicer: गर्मियों में अगर आपका भी जूस पीने का मन करता है, लेकिन बाजार का अनहेल्दी जूस नहीं पीना और घर में महंगा जूसर भी नहीं लेकर आना, तो हम आपको दिखाते हैं 500 के अंदर मिलने वाले पांच फ्रूट एंड वेजिटेबल जूसर के बारे में। इसमें आपको मैन्युअल से लेकर पोर्टेबल, इलेक्ट्रिक जूसर तक मिल जाएंगे...
मैन्युअल फ्रूट जूसर
इस तरह का मैनुअल फ्रूट जूसर मजबूत और टिकाऊ होता है, जो जेप्टो, मीशो जैसी साइट पर आसानी से 300 से ₹400 में मिल जाएगा। इसमें आप नींबू, संतरा, अनार का जूस बना सकते हैं। इससे वेस्ट भी साइड से निकल जाता और आपको फ्रेश जूस मिलता है।

और पढ़ें- Juice Without Juicer: बिना मिक्सर या जूसर के भी बनेगा फ्रेश जूस, अपनाएं 5 सिंपल हैक्स
मिनी फ्रूट एंड वेजिटेबल जूसर
ये जूसर न केवल फलों का बल्कि सब्जियों के जूस भी आसानी से निकल सकता है। ये एक मैन्युअल जूसर है, जिसमें हैंडल की मदद से आप कोई भी फ्रूट और वेजिटेबल डालकर इसका जूस निकाल सकते हैं। कम बजट में ये अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको अमेजॉन या फ्लिपकार्ट की रेगुलर सेल में 200 से 250 रुपए में मिल जाएगा।
इलेक्ट्रिक फ्रूट जूसर
अगर आप फ्रूट जूसर में इलेक्ट्रिक ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो रोर प्रो 200 वॉट जूसर मिक्सर ग्राइंडर खरीद सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक जूसर जल्दी जूस निकलता है और ये मिक्सी की तरह काम करता है। यानी कि आप बिना मेहनत के हेल्दी जूस बना सकते हैं। ये जूसर आपको आसानी से 500 से ₹550 में मिल जाएगा।
पोर्टेबल और ट्रैवल फ्रेंडली जूसर
आजकल पोर्टेबल जूसर ब्लेंडर का भी काफी ट्रेंड में है, जो 400 से ₹500 में आसानी से मिल जाते हैं। ये यूएसबी चार्जिंग से चलते हैं यानी कि आप अपने फोन के चार्जर में इसकी केबल लगाकर जूस बना सकते हैं। जिम, ऑफिस या ट्रैवल के लिए यह परफेक्ट है।

पोर्टेबल ब्लेंडर जूसर
यह ब्लेंडर जूसर यूएसबी केबल के साथ आता है, जिसमें ग्लास, प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसको आप चार्ज करके लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। इसमें फ्रूट जूस के अलावा स्मूदी भी बन सकती है। अमेजॉन की साइट पर यह जूसर 84% डिस्काउंट के साथ 329 रुपए का आपको मिल जाएगा। इसके साथ आपको एक क्लास जार भी मिलेगा।
