MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Gas Cylinder Crisis: आधी गैस में बनेगा खाना ! कुकिंग से LPG सेविंग तक के 8 सीक्रेट

Gas Cylinder Crisis: आधी गैस में बनेगा खाना ! कुकिंग से LPG सेविंग तक के 8 सीक्रेट

LPG Cylinder के बीच गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा है? जानिए एलपीजी गैस बचाने के आसान टिप्स प्रेशर कुकर ट्रिक्स और बिना गैस बनने वाले हेल्दी नाश्ते के विकल्प, जो किचन परेशानी कम कर सकते हैं।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Mar 16 2026, 03:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
50% तक गैस बचाने के आसान तरीके
Image Credit : google gemini

50% तक गैस बचाने के आसान तरीके

मिडिल ईस्ट के तनाव की आंच भारतीय घरों की रसोई तक आ पहुंची है। देशभर में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। कोई जल्दबाजी में इंडक्शन खरीद रहा है तो कोई फोन पर दिनभर गैस बुकिंग में लगा है। ये समय घबराने का नहीं बल्कि धैर्य से सोचने का है। अगर आपकी गैस चल रही है या फिर जल्द खत्म होने के कगार पर है, तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं, Gas Saving Hacksसे लेकर बिना गैस बनने वाली रेसिपी। जो काम आसान करने के साथ स्ट्रेस लेने से भी बचाएंगी।

24
गैस सिलेंडर की बचत कैसे करें ?
Image Credit : X

गैस सिलेंडर की बचत कैसे करें ?

गैस की बचत केवल आदतों से नहीं बल्कि सही तकनीक अपनाने से भी होती है। ज्यादातर घरों में चूल्हे का इस्तेमाल 40 से 60% तक किया जाता है बाकी गर्मी बेकार हो जाती है। अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो गैस की खपत 50% तक कम की जा सकती है।

  1. प्रेशर कुकर में भीगी हुई दाल, चावल या फिर सब्जियां उबालने से टोटल 50 से 70 फीसदी गैस बचाई जा सकती है।
  2. दाल से लेकर राजमा और चावल पहले भिगो दें ताकि गैस ज्यादा न लगे।
  3. यदि आप बिना ढक्कन के खाना बनाते हैं तो भाप बाहर निकलती है और गैस ज्यादा लगती है इसलिए ढक्कन लगाकर ही खाना पकाएं ऐसा करने से गैस की खपत 20 से 30% तक कम हो सकती है।
  4. छोटे बर्तन को‌ बड़े बर्नर पर रखने से आंच ज्यादा बाहर निकलती है और गैस बेकार जाती है। इसलिए छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए बड़ा बर्नर चुनें। इससे 6 से 10% गैस बचाई जा सकती है।
  5. बर्नर को समय-समय पर साफ करते रहे ताकि कार्बन के कारण गैस बाहर न निकले।
  6. खाना बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें। जैसे सब्जी काटना, मसाले तैयार करना आदि। इससे गैस बेकार जलने से बचाती है।
  7. चावल, खिचड़ी उबली सब्जियां ऐसी चीज हैं जो भांप में भी पक जाती हैं। इन्हें आधी देर तक गैस में पका ने के बाद बर्नर स्विच ऑफ कर दे और स्टीम होने दें।
  8. यदि संभव हो तो चावल दाल सब्जी एक साथ प्रेशर कुकर में पकाएं। इसे बैच कुकिंग कहते हैं और इसमें एलपीजी भी कम लगती है।
34
एलपीजी गैस खत्म होने पर क्या करें ?
Image Credit : AI Generated

एलपीजी गैस खत्म होने पर क्या करें ?

अगर आपके पास एलपीजी सिलेंडर नहीं है और गैस खत्म हो गई है तो इंडक्शन माइक्रोवेव सोलर कुकर या फिर इलेक्ट्रिक कैटल जैसे अन्य चीजों का इस्तेमाल कर खाना बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Best Induction Cooktop Price: गैस खत्म होने का टेंशन खत्म! ₹3000 से कम में 5 इलेक्ट्रिक इंडक्शन

इंडक्शन चूल्हा सबसे अच्छा विकल्प है इसमें खाना जल्दी बनता है और यह काफी सुरक्षित भी है।

गर्मी के मौसम में धूप भरपूर होती है आप चाहे तो सोलर कुकर भी खरीद सकते हैं सोलर कुकर कई प्रकार के होते हैं। बॉक्स सोलर कुकर में उबालने का काम आसानी से होता है। जबकि पैराबोलिक सोलर कुकर में तलने-भुनना किया जा सकता है। 

44
बिना गैस के क्या बना सकते हैं?
Image Credit : X

बिना गैस के क्या बना सकते हैं?

यदि गैस और बिजली दोनों नहीं है तो कुछ ऐसी डिश हैं जिन्हें आप बन सकती है

  • सत्तू- भुने चने से बनता है और सीधे खाया जा सकता है। 100 ग्राम सत्तू में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • मुरमुरा- बाजार से मुरमुरा खरीद कर घर पर थोड़ा सा मसाला और हरी मिर्च डालकर इसे स्नैक की तरह खा सकते हैं।
  • अंकुरित मूंग दाल, सलाद, दही पोहा, फ्रूट एंड नट्स बाऊल, पीनट बटर स्मूदी भी विदआउट कुकिंग ब्रेकफास्ट, मील और डिनर के लिए अच्छे विकल्प है।

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: सिलेंडर नहीं मिला तो क्या करें? 10 जुगाड़ तुरंत आएंगे काम

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Open Kitchen Design: ओपन किचन नहीं लगेगा छोटा या मैसी, इन 5 डिजाइन से घर दिखेगा मॉडर्न और क्लासी
Recommended image2
सस्ता नहीं, इंडक्शन पर खाना पकाना पड़ सकता है महंगा! जानें गैस सिलेंडर और इंडक्शन में कौन है ज्यादा किफायती?
Recommended image3
Homemade ORS Drinks: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये 5 ORS ड्रिंक
Recommended image4
Hyderabadi Sweet Dishes for Eid: ईद की दावत में निजामी स्वाद, घर पर बनाएं 8 हैदराबादी मिठाई
Recommended image5
Induction Stove Tips: इंडक्शन स्टोव यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना तुरंत हो सकता है खराब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved