MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Hyderabadi Sweet Dishes for Eid: ईद की दावत में निजामी स्वाद, घर पर बनाएं 8 हैदराबादी मिठाई

Hyderabadi Sweet Dishes for Eid: ईद की दावत में निजामी स्वाद, घर पर बनाएं 8 हैदराबादी मिठाई

Eid Dishes Hyderabadi Special Sweets: ईद की दावत में सेवइयां और खीर बनाकर काम चलाती हैं तो इस बार मेहमानों को कुछ नया और अलग परोसने के लिए 10-20 मिनट में बनने वालीं हैदराबाद की फेमस 8 मिठाइयां ट्राई करें।

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Mar 15 2026, 01:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
हैदराबाद की फेमस मिठाई
Image Credit : pinterest\meta ai

हैदराबाद की फेमस मिठाई

ईद 2026 आने वाली है और अभी तक आपने मेन्यू डिसाइड नहीं किया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर आप भी हमेशा सेवाइयां और खीर बनाकर काम चला लेती हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए हैं, निजामी स्वाद, मेहमाननवाजी को आलीशान बनाने वाली 8 हैदराबादी मिठाइयां जिन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। जिन्हें आप मेहमानों के सामने परोस कर तारीफें पा सकते हैं।

29
खुबानी का मीठा
Image Credit : pinterest\meta ai

खुबानी का मीठा

यह मिठाई सूखी खुबानी से बनाई जाती है, जो स्वाद में हल्की खट्टी और मीठी होती है। आप खुबानी को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, फिर 2-3 मिनट के लिए प्रेशर कुकर करें। हल्का सा मसलकर चीनी डालें। ऊपर से क्रीम या वनीला आइसक्रीम संग सर्व करें।

39
अंडे का मीठा
Image Credit : pinterest\meta ai

अंडे का मीठा

ईद के लिए मीठी डिश में यूनिकनेस का तड़का लगाते हुए अंडे का मीठा बनाए। इसका दानेदार टेक्चर बहुत स्वादिष्ट लगता है। अंडे, दूध और चीनी को अच्छी तरह से फेंट लें। अब घी में इलायची डालकर 20-25 मिनट पकाएं और चलाते रहें। आखिर में काजू डालकर सर्व करें।

49
डबल का मीठा
Image Credit : pinterest\meta ai

डबल का मीठा

यह हैदराबादी मिठाई ब्रेड से बनाई जाता है, जो खाने में बिल्कुल हलवे जैसी लगती है। इसमें सिंपल ब्रेड को शाही ब्रेड बदलने का काम किया जाता है। ब्रेड को घी में तलने की बजाय ओवन या एयर फ्रायर में टोस्ट करें। चीनी की चाशनी और केसर वाला दूध डालें। अब ऊपर से खोया और मेवे डाल दें।

ये भी पढ़ें- Lauki Rice Recipe: बच्चों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी लौकी राइस, मिनटों में बनेंगी ये 2 रेसिपीज

59
स्टेंट ब्रेड रस मलाई
Image Credit : pinterest\meta ai

स्टेंट ब्रेड रस मलाई

कम समय में बनने वाली ये मिठाई रस मलाई का आसान वर्जन है, जिसे बनाने के लिए छेना की जरूरत नहीं पड़ती है। आप केवल ब्रेड से रसमलाई जैसा स्वाद पा सकते हैं। ब्रेड लेकर गोल टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें हल्के दूध में डुबोकर निचोड़ लें। ऊपर से केसर वाली मीठी दूध की रबड़ी और पिस्ता डालकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Tomato Drying Tip: डायरेक्ट धूप में नहीं, टमाटर सुखाते वक्त डालें ये सफेद चीज, नहीं आएगी सड़ने की महक

69
शीर खुरमा
Image Credit : pinterest\meta ai

शीर खुरमा

ईद के लिए हैदराबादी शीर खुरमा बनाएं, जो दूध और खजूर से बनती है। इसे बनाने में सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स लगते हैं। आप चाहतें तो चिरौंजी के साथ स्वाद बढ़ा सकते हैं।

79
गिल ए फिरदौस
Image Credit : pinterest\meta ai

गिल ए फिरदौस

निजामी स्वाद के लिए ईद पर लौकी से बनी खास गिर ए फिरदौस खीर बनानी बनती है। इसमें लौकी संग साबूदाना और दूध का इस्तेमाल किया जाता है। लौकी को बारीक कद्दूसकर हल्के घी में भून लें। फिर दूध, साबूदान और कंडेस्ड मिल्क के साथ उबालें। 10 मिनट में गाढ़ी खीर बनकर तैयार हो जाएगी।

89
मौज का मीठा
Image Credit : pinterest\meta ai

मौज का मीठा

ईद की रौनक में चार चांद लगाने के लिए आप केले से बनने वाला मौज का मीठा बना सकते हैं। इसे केवल 10 मिनट में बनाया जा सकता है। केले के टुकड़े को हल्के घी में भूनकर गोल्डन ब्राउन होने दें। अब दूध संग कंडेस्ड मिल्क डालें। दोनों को चलाते हुए गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें। जब अच्छी से खुशबू आने लगे हल्का सा मेवा डालकर सर्व करें।

99
बादाम खीर
Image Credit : Freepik

बादाम खीर

ईद के लिए बादाम खीर भी मेन्यू में शामिल करें। वैसे तो इसे बनाने में काफी समय लगता है, हालांकि वक्त नहीं है तो बादाम भिगनो की जगह बादाम पाउडर इस्तेमाल करें, उबलतले दूध में पाउडर मिलाकर चलाते रहे। कंडेस्ड मिल्क और केसर डालकर उबालें, 15 मिनट में खीर तैयार है।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Induction Stove Tips: इंडक्शन स्टोव यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना तुरंत हो सकता है खराब
Recommended image2
Gas Cylinder की टेंशन खत्म! ₹1000 के अंदर मिल रहे ये Electric Roti Make
Recommended image3
LPG vs Induction Stove, खाना बनाने में कौन ज्यादा सस्ता? हिसाब जानकर चौंक जाएंगे आप!
Recommended image4
Zomato से मंगाई मटन बिरयानी का बॉक्स खोलते ही कस्टमर SHOCKED, वीडियो देख भड़के लोग
Recommended image5
Roti On Induction: गैस की किल्लत से है परेशान? इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे बनाएं रोटी, तवे से ज्यादा बनेगी सॉफ्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved