- Home
- Viral
- IPL के दौरान जेल तक जा सकते हैं भारतीय खिलाड़ी, UAE में रहते हुए भूल से भी नहीं करनी होंगी ये गलतियां
IPL के दौरान जेल तक जा सकते हैं भारतीय खिलाड़ी, UAE में रहते हुए भूल से भी नहीं करनी होंगी ये गलतियां
हटके डेस्क: ट्रेवलिंग कई लोगों का शौक होता है। इस समय दुबई की काफी चर्चा हो रही है। आख़िरकार इस साल कोरोना के ग्रहण के बाद आईपीएल यूएई में हो रहे हैं। भारत के खिलाड़ी UAE पहुंच चुके हैं। वहां कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने पर इन खिलाड़ियों को जेल का मुंह तक देखना पड़ सकता है। भारत से वैसे भी हर साल कई लोग दुबई जाते हैं। कुछ वहां टूरिस्ट बनकर जाते हैं तो कुछ वहां काम की तलाश में जाकर बस ही जाते हैं। लेकिन भारत और दुबई के नियमों में काफी अंतर है। खूबसूरत दुबई आपको आकर्षित करता है लेकिन अगर वहां के नियम-कायदे आपको नहीं पता है तो ये आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकते हैं। अगर आप दुबई जा रहे हैं, तो वहां के नियमों के बारे में जान लेना काफी जरुरी है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो अनजाने में ही आप नियम तोड़ बैठेंगे और एन्जॉय करने की जगह सीधे जेल पहुंच जाएंगे।
| Published : Aug 25 2020, 11:23 AM IST / Updated: Aug 25 2020, 01:43 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करना: अगर आप UAE में हैं, तो अपने हाथों के इस्तेमाल पर थोड़ा ध्यान दें। यहां आप खाने के लिए, किसी से हाथ मिलाने के लिए, दरवाजा खोलने के लिए अगर लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल, दुबई में लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल लोग टॉयलेट के बाद खुद को साफ़ करने के लिए करते हैं। ऐसे में इस हाथ से दूसरा कोई काम करना वर्जित है। खासकर पब्लिक प्लेस पर। ऐसे में अगर आप लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं तो पब्लिक प्लेस पर ज़रा सावधान रहे।
पब्लिक में प्यार का इजहार: कई कपल हनीमून के लिए दुबई जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां पब्लिक में हाथ पकड़ना, गले लगना और किस करना मना है। अगर आप ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। कई विदेशियों को इस कारण मुसीबत का सामना करना पड़ चुका है।
कपड़ों को लेकर रहे सजग: UAE में आपको अपने कपड़ों के सिलेक्शन पर ख़ास ध्यान देने की जरुरत है। खाकर महिलाओं को। यहां पब्लिक प्लेस पर शॉर्ट्स, टाइट स्किनी कपड़े पहनने की मनाही है। ऐसे कपड़े जिसमें आपके हाथ ना दिखे और छाती ढंकी रहे, वो ही कपड़े पहनने की कोशिश करें। वरना आपको अच्छा-खासा जुर्माना भरना पड़ सकता है।
बोली पर लगाम: UAE में पब्लिक प्लेस पर आपको अपनी बोली पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। यहां पब्लिक में गालियां देने पर पाबंदी है। ऐसे में आप क्या बोल रहे हैं, इसका ध्यान रखें। इसके साथ ही इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचें। ऐसा करना आपको सीधे जेल की हवा खिला सकता है।
फोटोग्राफी में सावधानी: दुबई में आपको लोगों की तस्वीर लेने से पहले उनसे इजाजत लेनी है। इस शहर में खूबसूरती भरी पड़ी है। लेकिन इन्हें कैद करने से पहले देख लें कि क्या वहां तस्वीर लेने की इजाजत है या नहीं? अगर नहीं, तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
दवाइयों पर भी रोक: अगर आप UAE जा रहे हैं, तो अपनी दवाइयों को लेकर सजग रहे। इस देश में ऐसी कई दवाइयां हैं, जिनपर रोक है। अगर आपके डॉक्टर ने उन्हें खाने को कहा है तो साथ में प्रिस्क्रिप्शन ले जाना ना भूलें। वरना आपको चार साल तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
रमजान में ख़ास सतर्कता: अगर आप यहां रमजान के महीने में आए हैं, तो ख़ास सतर्कता बरतने की जरुरत है। इस दौरान आप पब्लिक में नहीं खा सकते। यहां तक की कार में भी नहीं और च्युंइग गम भी नहीं। होटल के कमरे में खाएं और ऐसी जगह पर जहां दूसरे आपको ना देखें।
ड्राइविंग में सावधानी: भारत में ड्राइविंग के वक्त लोग कई बार आपा खो देते हैं। दुबई में ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। यहां आपको रास्ते पर गुस्सा करने पर कंट्रोल रखना जरुरी है। यहां गुस्सा आपको ही मुसीबत में डाल देगा।
कई आइटम्स है गैर-कानूनी: UAE में कई आइटम्स गैरकानूनी है। जैसे आप यहां एडल्ट कंटेंट वाली मैगज़ीन नहीं ले जा सकते। साथ ही इजरायल से बनी चीजें भी यहां ले जाना मना है। और पोर्क भी।
राजसी परिवार को सम्मान: दुबई में रॉयल फैमिली को सम्मान देना जरुरी है। यहां उनका मजाक बनाना क़ानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अगर ऐसा करते पकड़े गए तो कड़ी सजा के लिए तैयार रहे।
शादीशुदा होने पर ही एक कमरा: दुबई में अगर आप बिना शादी के घूमने जा रहे हैं, तो दो कमरों में रहे। यहां एक कमरे में बिना शादी के रहना गैरकानूनी है। इसके लिए आपको जेल हो सकती है।
पब्लिक में नो शराब: UAE में आप पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन नहीं कर सकते। अगर ऐसा करते आप पकड़े गए तो सीधे जेल। साथ ही आप नशे में भी बाहर नहीं जा सकते। ये भी इलीगल है।