अचानक सामने आई ये भुतहा जगह, सड़ी लाशों के ढेर से है भरा, लोगों की एंट्री पर है BAN
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां लोगों की एंट्री पर बैन लगा हुआ है। इसके पीछे कई कारण हैं। अगर आपको ऐसी किसी जगह के बारे में पता चले जहां सिर्फ लाशें हैं और हड्डियां है, तो क्या आप वहां जा सकते हैं? यूके में एक ऐसा आइलैंड सामने आया है, जिसमें सिर्फ लाशें हैं। जी हां, ये आइलैंड सिर्फ लाशों और हड्डियों से भरा पड़ा है। यहां आपको सिर्फ दांत, और इंसानों की सड़े बॉडी पार्ट्स मिलेंगे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वाकई डरावना है। ये जगह यूके में है और इसे डेडमैन आइलैंड नाम दिया गया है।
| Published : Aug 24 2020, 02:49 PM IST / Updated: Aug 24 2020, 03:38 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस आइलैंड की तस्वीरें किसी हॉरर फिल्म की तरह है। दरअसल, 200 साल पहले, मेडवे नदी में मिले इस आइलैंड का इस्तेमाल उन अपराधियों की लाशें दफन करने के लिए किया जाता था जो ऑस्ट्रेलिया के जहाजों में मारे गए थे।
इन जहाजों में कैदियों को ठूस-ठूसकर भरा जाता था। जब उसमें कैदी की मौत हो जाती थी, तब उन्हें इस आइलैंड में फेंक दिया जाता था। आइलैंड में 200 से अधिक लाशें मिली। इसमें कई हड्डियां और खोपड़ी मिले हैं।
बताया जा रहा है कि इन लाशों को कॉफिन्स में डाला गया था लेकिन कोस्टल इरोज़न और सालों तक पड़े रहने के कारण ये सड़ गए और अब हर तरफ हड्डियां फैली है।
केंटलीव रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाशें मिट्टी में भी दफन नहीं हो पाई क्यूंकि ऊंची उठती लहरें उन्हें बार-बार पलट देती हैं। इस आइलैंड का सबसे पहले 2017 में पता चला था तब एक टीवी प्रेजेंटर ने इसका पता लगाया था।
इन टीवी प्रेजेंटर्स के मुताबिक, ये काफी डरावना था। किसी हॉरर मूवी की सेट की तरह। उन्होंने बताया कि हर तरफ लाशें थी। हर तरफ हड्डियां थी। कहीं भी कोई जिन्दा चीज नहीं दिखी।
इस आइलैंड का दायरा 1200 मीटर बाई 200 मीटर है। ये नैचुरल इंग्लैंड द्वारा कवर किया जाता है और यहां पब्लिक के आने पर बैन लगा हुआ है।
सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज वायरल हो रही है। लोगों के रोंगटे इसकी तस्वीरें देख खड़े हो जाते हैं। हर तरफ लाशों के बीच कोई भी जीवित इंसान नहीं दिखाई देता है।