- Home
- Viral
- शख्स ने कैमरे में कैद कर ली अपनी ही मौत, बीवी के साथ कार में मस्ती करते हुए हुआ खौफनाक हादसा
शख्स ने कैमरे में कैद कर ली अपनी ही मौत, बीवी के साथ कार में मस्ती करते हुए हुआ खौफनाक हादसा
हटके डेस्क: हादसे कभी भी हो जाते हैं। आपको पता भी नहीं होता कि अगले पल क्या होने वाला है और आपकी जिंदगी आपके हाथों से निकल जाती है। शायद यही वजह है कि लोगों को हर समय सतर्क रहने को कहा जाता है। लेकिन अक्सर हम मस्ती में सावधान रहना भूल जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो कुछ लोग अपनी मौत को खुद रिकॉर्ड भी कर लेते हैं। रोम से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां मात्र 5 सेकंड के अंदर एक हंसता-खिलखिलाता कपल मौत के मुंह में समा गया। अपनी मौत से पहले ये कपल कार में मस्ती कर रहा था, साथ गाने गा रहा था। लेकिन पलक झपकते ही हादसा हो गया और शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पार्टनर गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट है। ये पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। इस कपल के आखिरी लम्हों की ये तस्वीरें लोगों को झकझोर रही है। सभी हैरत में हैं कि वाकई मौत आने से पहले सिग्नल भी नहीं देती।
| Published : Aug 20 2020, 10:39 AM IST / Updated: Aug 20 2020, 03:15 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
एक सिंगर की मौत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी मौत से पहले इस सिंगर को जोर-जोर से गाना गाते हुए लाइव स्ट्रीम करते देखा गया था। इस लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही वो हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।
शख्स की पहचान 29 साल के तवी पुस्टिउ के रूप में हुई। तवी अपनी वाइफ के साथ कार में था। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर लाइव था। वो अपनी वाइफ के साथ जोर-जोर से गाने गा रहा था।
तवी की 24 साल की वाइफ ड्राइविंग सीट पर थी। दोनों बेहद खुश थे। तवी लाइव स्ट्रीम के दौरान गाने गाते हुए स्मोक कर रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि चंद सेकण्ड्स में उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।
दोनों अपनी धुन में जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही रोमानियन रेलव क्रॉसिंग पर पहुंची, तवी की वाइफ सामने से आती तेज रफ़्तार ट्रेन को देख नहीं पाई। ट्रेन ने उनकी सफ़ेद फोर्ड फिएस्टा को जोर से धक्का मार दिया।
ट्रेन ने कार में उसी तरफ से धक्का मारा जिस तरफ तवी बैठा था। उसे कुचलते हुए ट्रेन ने उसकी बीवी को चपेट में ले लिया। हादसे की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। अभी तवी की वाइफ को होश नहीं आया है। और रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
फुटेज में तवी को डर से चीखते देखा गया। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों को आनन-फानन में प्रहवा काउंटी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां तवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।