दो मर्दों ने करवाई महिला की LIVE डिलीवरी, कैमरे में कैद हुई किराए के कोख की PHOTOS
हटके डेस्क: मां बनना बेहद खूबसूरत अहसास होता है। हर महिला अपने बच्चे के जन्म के मोमेंट को सबसे ज्यादा करीब से जीती है। लेकिन कई बार महिला को किसी कारण से ये सुख नसीब नहीं होता। ऐसी ही एक बदनसीब मां को जब पता चला कि वो प्रेग्नेंट नहीं हो सकती, तो उसने किराए के कोख से मां बनने का फैसला किया। जब उसका बच्चा सरोगेट मां के कोख से जन्मा तो उसने अपने सारे शौक तभी पुरे कर लिए। महिला ने ना सिर्फ अपने पति के साथ मिलकर उसकी डिलीवरी करवाई बल्कि उस पुरे दर्द में महिला का हाथ भी थामे रखा। दो मां और दो पिता के सामने जन्में इस बच्चे की डिलीवरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...
| Published : Aug 18 2020, 03:25 PM IST / Updated: Aug 18 2020, 03:29 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
टेक्सास में रहने वाले कपल 37 साल की मिरेला लेगीअ और उसके पति 39 साल के जैसन पोर्रसने ने चार महीने पहले सरोगेसी के जरिये अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया।
ये कपल अपने बच्चे का जन्म अपनी आंखों के सामने चाहता था। इसके लिए इन्होने घर पर ही बच्चे की डिलीवरी का सारा इंतजाम किया। मिरेला अपने बच्चे लुका को जन्म लेते हुए महसूस करना चाहती थी।
कपल ने अपने बच्चे के लिए क्रिस्टीन को सरोगेट मदर के तौर पर चुना। क्रिस्टीन ने कभी सरोगेसी नहीं की थी। लेकिन वो इस कपल की खुशियों का हिस्सा बनकर काफी खुश है। उसने दोनों के सामने और अपने पति की मौजूदगी में बच्चे को जन्म दिया।
होम बर्थ के मोमेंट्स को कपल ने कैमरामैन के जरिये कैद करवाया। मिरेला ने बताया कि ये डिलीवरी मुश्किल नहीं हुई। उन्होंने सारे कॉम्प्लीकेशंस डिस्कस कर लिए थे। इस कारण काफी आसानी से ये डिलीवरी हो गई।
दरअसल, मिरेला एक बच्चे के बाद दूसरे की तैयारी कर रही थी। लेकिन तीन बार उसका मिसकैरेज हो गया। बाद में डॉक्टर्स ने उसे बताया कि वो मां नहीं बन सकती। इस कारण वो निराश हो गई।
लेकिन फिर उसने और उसके पति ने सेविंग्स करनी शुरू की। इसके जरिये उसने क्रिस्टीना को सरोगेट मदर हायर किया। इस हायरिंग के लिए उन्होंने क्रिस्टीना को 90 लाख रूपये दिए।
क्रिस्टीना ने कपल के दूसरे बच्चे को अप्रैल में जन्म दिया था। घर पर डिलीवरी के आइडिया से वो थोड़ी घबराई थी लेकिन बाद में वो कम्फर्टेबल हो गई थी।
मिरेला के लिए सरोगेसी का फैसला थोड़ा मुश्किल था। उसे डर था कि अगर बच्चा उसके गर्भ से नहीं आया तो कहीं वो उससे जुड़ पाएगा या नहीं। इसलिए उसने इंड्यूसेड लैक्टेशन का प्रोसीजर करवाया। इसके बाद खुद मिरेला अपने बच्चे को दूध पिला पाई।
बच्चे की डिलीवरी की फोटोज लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, ये इस कपल को काफी महंगा पड़ा लेकिन अपने परिवार को बड़ा करने के लिए उन्होंने साड़ी सेविंग्स लगा दी।