- Home
- Viral
- सुपरमार्केट से बेटी के लिए 1 किलो आलू लाई महिला, प्लास्टिक से निकालते ही अनोखा निशान देख रह गई हैरान
सुपरमार्केट से बेटी के लिए 1 किलो आलू लाई महिला, प्लास्टिक से निकालते ही अनोखा निशान देख रह गई हैरान
हटके डेस्क: दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक होते हैं आस्तिक जिनका भगवान मेंकाफी विश्वास होता है तो एक होते हैं नास्तिक। जो भगवान को नहीं मानते। आपने ऐसे कई मामले देखे-सुने होंगे जब लोगों को किसी पत्थर या पेड़ में भगवान की छवि दिख जाती है और वो उसकी पूजा करने लगते हैं। स्कॉटलैंड की रहने वाली एक महिला के साथ भी ऐसी ही एक घटना हुई। बस उसे भगवान की छवि किसी पत्थर या पेड़ में नहीं, बल्कि आलू में नजर आई। जी हां, सुपरमार्केट से ख़रीदे आलुओं में उसे यीशु मशीह का चेहरा नजर आया, जिसके बाद वो ख़ुशी से नाच उठी। उसने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां से ये वायरल हो गया।
| Published : Aug 18 2020, 02:23 PM IST / Updated: Aug 18 2020, 04:39 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मामला स्कॉटलैंड से सामने आया, जहां रहने वाली 44 साल की निक्की हल्केरस्टोन ने दावा किया कि उसे आलुओं में भगवान ने दर्शन दिए। अपनी बात को मनवाने के लिए सबूत के तौर पर उसने कुछ तस्वीरें भी शेयर की।
निक्की ने बताया कि वो अपनी वीकली शॉपिंग के लिए अलदी सुपरमार्केट गई थी। वहाँ से राशन में वो एक किलो आलू भी ले आई।
घर आकर जब उसने किचन में आलुओं की प्लास्टिक निकाली तो उसे आलू पर कुछ अजीब से निशान नजर आए। जब उसने गौर से देखा तो हैरान रह गई।
निक्की ने चीखते हुए अपने पति को आवाज लगाई। जब वो किचन में आया तो दोनों ने देखा कि आलू के ऊपर यीशु मसीह की छवि बनी हुई है। पेशे से रिशेपशनिस्ट निक्की के लिए ये बहुत बड़ी बात थी।
हालांकि, निक्की ने ये कन्फर्म किया कि आलू पर ऐसी इमेज दिखने के बाद उसने उसे प्रिजर्व नहीं किया। बल्कि उसे खा गई। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है, जब लोगों को ऐसे खाने के आइटम्स यूज की चीजों में ऐसी तस्वीर नजर आती है।
इससे पहले पिछले साल 26 साल की एमी नाम की लड़की को आलू फ्राई करते हुए उसमें यीशु मसीह नजर आए थे। लेकिन उसने भी उसे खा लिया था।
पिछले साल मई के महीने में 43 साल के जॉन डिस्कॉन को पेड़ की छाल में यीशु दिखे थे। उसने कहा कि जब वो पेड़ की छाल निकाल रहे थे तब उनकी नजर उसपर पड़ी थी। जिसे देख वो घबरा गए थे।