- Home
- Viral
- 4 साल के बच्चे ने रात को पैंट में कर दी पॉटी, पिता ने सुबह देखते ही दी ऐसी सजा कि कांप जाए किसी का भी कलेजा
4 साल के बच्चे ने रात को पैंट में कर दी पॉटी, पिता ने सुबह देखते ही दी ऐसी सजा कि कांप जाए किसी का भी कलेजा
हटके डेस्क: माता-पिता के लिए उनके बच्चे सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होते हैं। जहां मां बच्चे को नौ महीने अपने पेट में रखकर उसका ध्यान रखती है वहीँ पिता बच्चे के बड़े होने तक उसकी देखभाल करता है। लेकिन कई बार कुछ लोग इन बातों को गलत साबित कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था, जहां एक पिता ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी थी। हत्या की वजह ने सबको हैरान कर दिया था। बच्चे ने रात को पैंट में ही पॉटी कर दी थी, इस वजह से सुबह उसके पिता ने उसे काफी मारा। जब बच्चे की बॉडी बरामद की गई थी, तब उसके शरीर पर काफी चोट लगी थी। साथ ही ये भी सामने आया कि बच्चे के साथ सेक्सयुअल अब्यूज भी किया गया था। अब इस मामले को लेकर कोर्ट में फैसला आने वाला है। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया था।
| Published : Aug 25 2020, 02:50 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ये शॉकिंग मामला लॉस एंजिलिस के पामडेल से सामने आया था। 5 जुलाई 2019 को 4 साल के नोआह कतरो को उसके पेरेंट्स अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उसका बेटा स्विमिंग पूल में डूबने लगा था।
लेकिन मेडिकल स्टाफ ने पाया कि बच्चे की बॉडी में चोट के कई निशान थे। अस्पताल लाने के अगले ही दिन बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
इस मामले को लेकर इस साल जनवरी में नोआह के 28 साल के पिता जोश मारिया कतरो और उसकी 26 साल की बीवी उर्सुला एलान पर मर्डर का चार्ज लगाया गया था। उनपर अपने चार साल के बेटे को टॉर्चर कर उसकी जान लेने का आरोप था।
कोर्ट डॉक्युमेंट्स में नोआह की मौत के बारे में सबकुछ बताया गया। कोर्ट में सामने आया कि नोआह को उसकी मौत के चार महीने पहले से टॉर्चर किया जा रहा था। ये भी सामने आया की मार्च और अप्रैल 2019 में भी नोआह को अस्पताल ले कर आया गया था।
जब नोआह के माता-पिता को कस्टडी में लाया गया तब पुलिस की सख्ती में उन्होंने माना कि नोआह की मौत से पहले उसे काफी पीटा गया था। कारण सामने आया नोआह का उसके पैंट में ही पॉटी करना।
नोआह कई बार अपने पैंट में ही पॉटी कर देता था। इसके लिए उसके पेरेंट्स ने उसे कई महीनों से मारा था। हादसे के दिन भी ऐसा ही हुआ था। नोआह को काफी मारा गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा जहाँ उसकी मौत हो गई।
मामले को लेकर अभी भी जांच जारी है। अगर आरोप सही साबित हुए तो पिता को 47 साल जेल की सजा हो सकती है। वहीँ उसके साथ उसकी पत्नी को भी 32 साल जेल की सजा हो सकती है।