- Home
- States
- Uttar Pradesh
- लखनऊ विधानसभा के सामने पुलिस ने किया सपाइयों पर लाठी चार्ज, डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दे रहे थे धरना
लखनऊ विधानसभा के सामने पुलिस ने किया सपाइयों पर लाठी चार्ज, डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दे रहे थे धरना
लखनऊ(Uttar Pradesh). राजधानी लखनऊ में सपा नेताओं पर पुलिस ने विधानसभा के सामने जमकर लाठियां बरसाईं। राजधानी में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने यूपी विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। लेकिन सपा कार्यकर्ता इसे मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान लगातार सपा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
| Published : Jun 26 2020, 01:23 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करने की कोशिश की।
इस दौरान पुलिस ने उन पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विधानसभा के सामने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने फौरन ही रोक लिया और बलपूर्वक विधानसभा के सामने ना जाने देने का प्रयास किया।
इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का विरोध करते हुए, वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विधानसभा के सामने अचानक होते हुए धरना प्रदर्शन को देखकर उन पर बलपूर्वक उठाने की कोशिश की, जिस पर सपा कार्यकर्ता नहीं उठे और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इस दौरान सपा के एक दर्जन कार्यकर्ता घायल भी हुए है। प्रदर्शन के मद्देनजर विधान सभा की तरफ से गुजरने वाले मुख्य रोड पर जाम भी लग गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।