MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कोरोनाकाल में लोगों के लिए ढ़ाल बना किसान का ये IPS बेटा, अपराध के खिलाफ भी ऐसे लड़ रहे जंग

कोरोनाकाल में लोगों के लिए ढ़ाल बना किसान का ये IPS बेटा, अपराध के खिलाफ भी ऐसे लड़ रहे जंग

बिजनौर(Uttar Pradesh).  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से विश्व के लगभग सभी देश परेशान हैं। भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस महामारी के काल में सबसे अधिक जिम्मेदारी से कोई विभाग अगर कम कर रहा है तो वह है पुलिस और स्वास्थ्य विभाग। पुलिस विभाग पर कोरोना से लड़ने के साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने का भी एक्स्ट्रा प्रेशर है। आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इस कोरोना काल में भी अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही विवेचनाओं के निस्तारण में शानदार काम किया है। यूपी के बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी की शानदार कार्यशैली की हर ओर सराहना हो रही है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26 2020, 11:26 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

संजीव त्यागी मूलतः यूपी के गाजियाबाद के मोरटा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता ईश्वर चंद्र त्यागी एक मेहनतकश खेतिहर किसान थे। संजीव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं ।संजीव के पिता ईश्वर चंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में उनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने अपने पांचो बेटों को खूब पढ़ाया लिखाया। उनके पास जमीने काफी थी। वह इस जमीन में खेती करते थे। मेहनत कर वह इससे जो भी कमाते थे वह अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर देते थे।

25
Asianet Image

उनकी ये मेहनत रंग भी लाई। साल 2010 में उनके बेटे संजीव का चयन IPS में हो गया। उनका सपना भी था कि उनके बेटे सिविल सर्विस में जाएं, संजीव के चयन के बाद मानो उनकी सारी मुराद पूरी हो गई। 2010 बैच के IPS अधिकारी संजीव ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान राजधानी लखनऊ में बतौर DSP तैनात रहे। उनकी तेजतर्रार कार्यशैली से सभी उनके कायल थे। अपराध को सुलझाने व अपराधियों तक सर्विलांस के जरिए पहुंचने में उन्हें महारत हासिल है।
 

35
Asianet Image

वर्तमान में संजीव बिजनौर के SP हैं। CAA के दौरान हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने काफी सूझबूझ का परिचय दिया था। बिजनौर में हिंसा जितनी विकराल रूप से भड़की थी संजीव ने अपनी समझ से उसे कंट्रोल करने में कामयाब रहे।

45
Asianet Image

कोरोना काल में भी IPS संजीव त्यागी ने शानदार काम करते हुए लॉकडाउन का तो पालन करवाया ही साथ ही अपराधियों पर भी अंकुश लगाया। जिले के एसपी संजीव त्यागी के बेहतरीन मैनेजमेंट से ये काम सफल हो पाया है।

55
Asianet Image

उनकी इसी मेहनत का फल है कि कोरोना के समय में भी उन्होंने जनपद में लंबित विवेचानाओं के निस्तारण में पूरे रेंज में अव्वल रहे हैं। बिजनौर पुलिस ने 50 फीसदी से अधिक लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कर एक मिसाल पेश की है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories