MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • होली के रंग में सराबोर हुआ मथुरा, द्वारिकाधीश मंदिर में फाग गीतों पर कुछ ऐसे लगे ठुमके

होली के रंग में सराबोर हुआ मथुरा, द्वारिकाधीश मंदिर में फाग गीतों पर कुछ ऐसे लगे ठुमके

मथुरा(Uttar Pradesh ). होली की खुमारी धीरे धीरे पूरे देश में फैलना शुरू हो गई है। लेकिन यूपी के मथुरा की होली की बात ही कुछ और है। यहां एक सप्ताह तक चलने वाले होली के उत्सव के शुरुआत  सोमवार से ही हो गई है। पहले दिन लड्डू होली के बाद मंगलवार को बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जा रही है। इसके आलावा द्वारिकाधीश मंदिर में ऐतिहासिक रंगोत्सव चल रहा है। हजारों की संख्या में भक्त द्वारिकाधीश मंदिर में होली के रंग में सराबोर हैं। देश विदेश से लोग रंगोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं।   

2 Min read
Ujjwal Singh
Published : Mar 04 2020, 01:13 PM IST | Updated : Mar 04 2020, 01:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
मथुरा में होली का उत्सव पूरी एक हफ्ते चलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने बाकायदा टाइम टेबल जारी किया है। जिससे ज्यादा-से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक पर्व में पहुंचकर उसके गवाह बनें।
27
Asianet Image
द्वारिकाधीश मंदिर में चल रही होली में सभी फाग गीतों पर सराबोर दिखे। महिलाएं-पुरुष सभी कान्हा के भजनो पर झूमते दिखे। मंदिर से लोगों पर पिचकारी से रंग की वर्षा की गई।
37
Asianet Image
द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे रंगोत्सव में पहले भगवान द्वारिकाधीश के साथ रंग व गुलाल के साथ होली खेली गई। भगवान को भी पिचकारी के रंगों सराबोर कर दिया गया। उसके बाद मंदिर के प्रांगण में मौजूद हजारों की संख्या में भक्तों पर रंग व गुलाल की वर्षा की गई।
47
Asianet Image
ब्रज की इस होली में विदेशी पर्यटकों ने भी खूब लुत्फ़ उठाया। विदेशियों ने भी एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली। इसके अलावा फाग गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
57
Asianet Image
आज शाम नंदगांव के हुरियारे बरसाना पहुंचेंगे। वह बरसाने की हुरियारिनों के साथ लट्ठमार होली खेलेंगे। परम्परा का निर्वहन काफी लम्बे समय से चला आ रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि ये परम्परा द्वापर युग से चली आ रही है। जिसमे बरसाने की सखियों के होली खेलने के निमंत्रण को नंदगांव के लोगों ने स्वीकार किया था। तभी से वहां लट्ठमार होली की प्रथा चली आ रही है।
67
Asianet Image
होली के त्योहार को गोकुल, वृंदावन और मथुरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां रंग वाली होली के आलावा लड्‌डू, फूल और छड़ी वाली होली भी मनाई जाती है। इसके बाद बरसाने और नंदगांव में लठमार होली का आयोजन होता है। ब्रज के होली कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए देश और दुनियाभर से श्रद्धालु आते हैं।
77
Asianet Image
बरसाने में 4 मार्च को और नंदगांव में 5 मार्च को लठमार होली खेली जाएगी। नंदगांव से सखा बरसाने आते हैं और बरसाने की गोपियां उन पर लाठियां बरसाती हैं। बरसाना के अलावा मथुरा, वृंदावन और नंदगांव में भी लठमार होली खेली जाती है। गोपियां, सखाओं को प्रेम से लाठियों से पीटती हैं और सखा उनसे बचने की कोशिश करते हैं। इस दौरान गुलाल-अबीर उड़ाया जाता है।
Ujjwal Singh
About the Author
Ujjwal Singh
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved