Ujjwal Singh

  • All
  • 55 NEWS
  • 10 PHOTOS
  • 1 VIDEOS
66 Stories by Ujjwal Singh
Asianet Image

PM मोदी ने किया आगरा मेट्रो रेल कार्य का शुभारंभ, जानें कैसी होगी ताज नगरी की मेट्रो

Dec 07 2020, 01:06 PM IST

आगरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। पीएम के बटन दबाते ही टीडीआई मॉल के सामने लगी मशीन ने खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। वहीं, भोपाल से प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

Asianet Image

ट्रिपल सुसाइड: मरने से पहले गर्भवती ने बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ ली सेल्फी, फिर मौसी को किया वीडियो कॉल

Dec 04 2020, 05:08 PM IST

तरनतारन, पंजाब. तेगबहादुर नगर में बुधवार रात 9 महीने की गर्भवती ने अपनी बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले महिला ने तीनों के साथ एक सेल्फी खींची थी। इसमें बच्ची गुमसुम थी, जबकि दोनों महिलाएं फूट-फूटकर रो रही थीं। यह सेल्फी महिला ने अपनी मौसी को भेजी थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि महिला अपने दूसरे पति से भी परेशान थी। वो उसके चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि मृतका का अपने पहले पति से अभी भी चक्कर है। महिला के दोनों पति दोस्त हैं। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गर्भवती गीतइंद्र कौर के पिता अजीत सिंह पंजाब रोडवेज में इंस्पेक्टर थे। उनकी मौत के बाद गीत को क्लर्क की अनुकंपा नियुक्ति मिल गई थी। उसकी पहली शादी लवप्रीत सिंह से हुई थी। नूरदीप उर्फ नूर दोनों की इकलौती बेटी थी। लेकिन अनबन के चलते दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद वो महिला अपनी बेटी और मां के साथ अलग रहने लगी थी। इसी बीच गीत ने राजबीर सिह उर्फ राजा पन्नू से दूसरी शादी कर ली। राजा और लवप्रीत दोस्त हैं। राजा गीत क चरित्र पर शक करता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet Image

राम मंदिर से 5 किमी. की दूरी पर है वह जगह, जहां माता सीता सखियों के साथ झूला झूलने आती थीं

Aug 04 2020, 05:11 PM IST

अयोध्या.  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र की नगरी अयोध्या में उनका भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है जिसका इंतजार राम भक्तों को कई दशकों से था। राम भक्त लम्बे समय से इसका इंतजार करते रहे और किसी न किसी विवाद में पड़कर राम भक्तों का सपना एक आस बनकर ही रह गया। अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा जिसका भूमि पूजन खुद देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को करने जा रहे हैं। अयोध्या में कई ऐसे स्थान है जिनका उल्लेख त्रेतायुग का वर्णन करने वाले ग्रंथों व शास्त्रों में मिलता है। उसी में से एक स्थान है मणिपर्वत। मणिपर्वत अयोध्या की पंचकोसीय परिधि के भीतर एक ऐसा स्थान है जहां से पूरी राम की नगरी का शानदार नजारा दिखाई देता है। एशिया नेट हिंदी ने मणि पर्वत के बारे में वहां के पुजारी रामदास जी से बात की।
 

Asianet Image

अयोध्या : 10 लाख रु के फूलों से होगा रामलला का श्रृंगार; गर्भगृह के लिए थाईलैंड से मंगाए गए ये खास फ्लावर

Aug 02 2020, 01:39 PM IST

अयोध्या. 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 200 मेहमान इसमें शामिल होंगे। अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूरे शहर और आसपास के इलाकों को पीले रंग से पेंट कर दिया गया है। इतना ही नहीं दीवारों, खंभों पर भगवान राम की पेंटिंग बनाई गई है। भूमि पूजन के लिए करीब 10 लाख रुपए के फूलों का आर्डर दिया गया है। इनसे ही रामलला का श्रृंगार किया जाएगा। इतना ही नहीं गर्भगृह को सजाने के लिए थाईलैंड से विशेष ऑर्किड  के फूलों को मंगाया गया है।

Top Stories