MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 'Taarak Mehta...' की रीटा रिपोर्टर को बोल्ड अवतार के लिए मिली नसीहत, भड़की एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

'Taarak Mehta...' की रीटा रिपोर्टर को बोल्ड अवतार के लिए मिली नसीहत, भड़की एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रीटा रिपोर्टर (Rita Reporter) का रोल करने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा राजदा (Priya Ahuja Rajda) ने उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने उन्हें उनकी ताजा तस्वीरों के लिए ट्रोल किया था। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रिया ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की थीं, जो उनके एक फोटोशूट का हिस्सा थीं। इन तस्वीरों में वे काली साटन की चादर में लिपटी नजर आ रही थीं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ़ की थी तो कुछ उन्हें नसीहत दे रहे थे कि एक शादीशुदा और एक बच्चे की मां होने के नाते उन्हें इस तरह के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। नीचे की स्लाइड्स में देखिए प्रिया आहूजा राजदा की तस्वीरें और जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 04 2022, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट लिखा है कि उनके लिए दूसरों की राय मायने नहीं रखती। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनके पति मालव और बेटे अरदास का नाम घसीटने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वे जो करना चाहती हैं, उसके लिए पूरी तरह आजाद हैं।

26

प्रिया ने लिखा है, "बताना चाहती हूं कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं। कई लोगों ने मालव का नाम कमेंट में मेंशन किया है, यह कह कर कि मैं कैसी पत्नी हूं और उन्होंने मुझे इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत कैसे दी।"

36

बकौल प्रिया, "आपमें से कुछ लोगों ने मेरे बेटे अरदास के बारे में कुछ बातें कही थीं कि वह मां के तौर पर मेरे बारे में क्या सोचेगा या मां के तौर पर मैं उसे क्या सिखा रही हूं। इसलिए यह तय करना मालव और अरदास पर ही छोड़ दिए कि मैं कैसी पत्नी या मां हूं?"

46

प्रिया ने इस दौरान यह भी लिखा है कि उन्हें अपने पहनावे को लेकर किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा है, "और देखिए मैं साफ़ कर देना चाहती हूं कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। एक इंसान के तौर पर यह तय करने का मुझे अधिकार है कि क्या पहनना है और कैसी जिंदगी जीनी हैं।"

56

प्रिया ने आगे लिखा है, "शुक्रिया, लेकिन आपके द्वारा दिए गए सजेशन और सलाह के लिए नो थैंक यू।एक इंसान या मालव राजदा की फैमिली होने के नाते हमें इसकी जरूरत नहीं है।"

66

'तारक मेहता...' की रीटा रिपोर्टर से ज्यादा प्रिया आहूजा सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के कारण चर्चा में रहती हैं। वे यहां अक्सर अपनी फैमिली फोटोज और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करती हैं।

और पढ़ें...

आमिर खान को क्यों कर दिया गया था 'मिस्टर इंडिया' से रिजेक्ट, 35 साल बाद छलका सुपरस्टार का दर्द

सलमान खान का शो कभी नहीं करना चाहते ये 10 सेलेब्स, सभी ने खुलकर बताई वजह

सामंथा के बाद अब एक और साउथ एक्ट्रेस को हुई गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा

21 साल की टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन, पैरेंट्स ने मौत के कई दिन बाद फैन्स को दी खबर

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्में, TOP 8 में Dhurandhar इस No. पर
Recommended image2
6 PHOTOS: इतने आलीशान घर में रहते हैं TV के राम-सीता, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Recommended image3
Ram Navami 2026: बच्चों को बतानी है भगवान राम की कहानी तो OTT पर दिखाएं ये 5 शो और फ़िल्में
Recommended image4
Ram Navami: अरुण गोविल पहले क्यों हुए रिजेक्ट, फिर कैसे बने Ramayan के Ram-कितनी मिली थी फीस?
Recommended image5
Friday OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस शुक्रवार ओटीटी पर देखें ये 5 फ़िल्में-सीरीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved