• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Rohit Shetty के शो 'खतरों के खिलाड़ी' की सामने आई लिस्ट, ये 7 कंटेस्टेंट की हो सकती हैं एंट्री

Rohit Shetty के शो 'खतरों के खिलाड़ी' की सामने आई लिस्ट, ये 7 कंटेस्टेंट की हो सकती हैं एंट्री

मुंबई. बिग बॉस (Bigg boss) के खत्म होती ही दर्शकों को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)के शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का इंतजार होता है। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे यह जानने के लिए फैंस बेकरार हैं। 12 कंटेस्टेंट्स में से 7 कंटेस्टेंस के नाम का खुलासा हो गया है। आइए देखते हैं इस शो में कौन-कौन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं....

Asianet News Hindi | Published : Feb 15 2022, 04:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

रोहित शेट्टी के शो में अमूमन बिग बॉस से निकले हुए कंटेस्टेंट्स होते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुके उमर रियाज (Umar Riaz) का नाम सामने आ रहा है। वो 'खतरों के खिलाड़ी' में जा सकते हैं।

27
Asianet Image

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बिग बॉस 14 की विनर हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी  जानेवाली अदाकारा इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। पिछली बार ही इनके फैंस रोहित शेट्टी के शो में देखना चाहते थे। लेकिन इस बार रुबीना के चाहनेवालों का इंतजार खत्म होगा।

37
Asianet Image

राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए मेकर्स ने इनसे संपर्क किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी' में राजीव नजर आ सकते हैं। 

47
Asianet Image

प्रिंस नरूला (Prince Narula) बिग बॉस का विनर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये भी रोहित शेट्टी के शो में दिखाई दे सकते हैं। प्रिंस अपने धाकड़ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने रोडीज शो को अलविदा कह दिया है।

57
Asianet Image


बिग बॉस 15 के रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल (Prateek Sehajpal) का नाम भी सामने आ रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी' में यह भी खतरनाक गेम खेलते नजर आ सकते हैं।

67
Asianet Image

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) 'बिग बॉस 12' का खिताब अपने नाम की थी। तब से लेकर अब तक इनके चाहनेवाले 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनते देखना चाहते हैं। इस बार हो सकता है कि एक्ट्रेस फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस शो में नजर आ जाए।

77
Asianet Image

सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal)का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को एक्टर 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ सकते हैं। फिलहाल सिम्बा 'नागिन 6' में दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:

ARJUN RAMPAL गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से नहीं करना चाहते शादी, एक्टर ने इसके पीछे की बताई ये वजह

Kavita Kaushik Birthday: अभिनय नहीं बल्कि ये काम करना चाहती थीं कविता कौशिक, FIR से मिली शोहरत

Ajay Devgn की पहली वेब सीरीज Rudra का ट्रेलर लॉन्च, एशा देओल पर भारी पड़ी राशि खन्ना

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
रुबीना दिलैक
दीपिका कक्कड़
 
Recommended Stories
Top Stories