MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Viral
  • हर चीते के शरीर की बिल्कुल अलग, कैद में भी रहे तो 20 साल जिंदा रहता है, पढ़ें शानदार जानवर से जुड़े रोचक तथ्य

हर चीते के शरीर की बिल्कुल अलग, कैद में भी रहे तो 20 साल जिंदा रहता है, पढ़ें शानदार जानवर से जुड़े रोचक तथ्य

ट्रेंडिंग डेस्क। भारत में चीता नाम का खूंखार जानवर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हो भी क्यों नहीं, आखिर 70 साल बाद प्रोजेक्ट चीता का सपना पूरा हुआ है, वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर। शनिवार, 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों को छोड़ा। ये चीते अफ्रीकी देश नामीबिया से मालवाहक विमान के जरिए भारत लाए गए। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं दुनिया के इस सबसे तेज जानवर के बारे में रोचक तथ्य। 

2 Min read
Ashutosh Pathak
Published : Sep 18 2022, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

भारत में चीता 1952 में विलुप्त हो गया था और तभी इस बात का ऐलान भी कर दिया गया। उसके करीब 20  साल बाद कोशिश शुरू कर दी गई कि भारत में फिर दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर आ जाए। 

210

दावा किया जाता है कि यह शानदार जानवर 20 साल तक भी अगर कैद में रहे तो जिंदा रह सकता है। हालांकि, जंगल में इस जानवर की उम्र 14 साल है। एक स्वस्थ्य चीते का वजन औसतन 77 से 143 पाउंड तक हो सकता है। 

310

यही नहीं, हर चीते की शारिरिक बनावट बिल्कुल अलग होती है। शरीर के अंग और रीढ़ लंबी छलांग में मदद करती है। यह उन्हें टॉप स्पीड में पहुंचने में भी मददगार साबित होती है। 

410

बता दें कि चीते बहुत तेज दौड़ते हैं। दावा तो यहां तक भी किया जाता है कि यह धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला स्तनधारी है। इसकी रफ्तार सिर्फ तीन सेकेंड में ही 64 मील प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। 

510

वैसे, चीतों की यह तेज रफ्तार बहुत लंबे समय तक नहीं रह पाती। वह करीब 30 सेकेंड तक इस स्पीड को मेनटेन रख पाता है, इसके बाद रफ्तार कम होने लगती है। मगर इतने में वह अपना काम कर लेता है। 

610

दुनिया में धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला इंसान अब तक उसेन बोल्ट है जिसकी रफ्तार 27 मील प्रति घंटे है। वहीं, चीता सबसे तेज जानवर है और इसे धरती का सबसे तेज रफ्तार वाला जीव भी कह सकते हैं। 

710

हालांकि, चीता दहाड़ता नहीं है और इसी लिए बहुत से वैज्ञानिक इसके बिग कैट होने के तर्क को सिरे से खारिज कर देते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है बिग कैट उन्हें ही कहना उचित होगा, जो दहाड़ते हैं। 

810

शेर, बाघ, तेंदुआ और जेगुआर जैसे बिग कैट श्रेणी में आते हैं, क्योंकि इनकी दहाड़ जबरदस्त होती है। चीते को शेर, लकड़बग्घे या फिर  तेंदुए से खतरा भी रहता है। चीता इसी लिए दिन में शिकार करता है, रात में नहीं। 

910

अक्सर चीता और तेंदुआ को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन रहता है। दोनों के शरीर पर काले धब्बे  एक जैसे होते हैं। हालांकि, इनके बीच कुछ सामान्य अंतर हैं, जिससे दोनों की पहचान की जा सकती है। 

 

1010

हालांकि, चीता पर दुनियाभर में लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है और इसलिए इसे न सिर्फ भारत में बल्कि, दुनियाभर में बेहतर संरक्षण की जयरत है। 

About the Author

AP
Ashutosh Pathak
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved