- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- आखिर क्यों बरसों से एक ही घर में रह रहे अमिताभ बच्चन, जबकि बिग बी है इतने आलीशान बंगलों के मालिक
आखिर क्यों बरसों से एक ही घर में रह रहे अमिताभ बच्चन, जबकि बिग बी है इतने आलीशान बंगलों के मालिक
मुंबई. अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैन्स को दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था... 15 फरवरी, 1969.. 52 साल आभार। बिग बी ने इंडस्ट्री 52 साल पूरे होने की खुशी में एक के बाद एक कई ट्वीट किए। 1969 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार 12 फिल्में फ्लॉप दी। इतनी फिल्में फ्लॉप होने के बाद वे बेहद मायूस हो गए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। फिर आई उनकी फिल्म जंजीर और इसके बाद उन्होंने कभी मुंडकर नहीं देखा।
| Published : Feb 16 2021, 06:34 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
यूपी में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था। हालांकि, आज की बात करें तो वे 5 बंगलों के मालिक हैं। लेकिन वे बरसों से अपने जलसा बंगले में ही फैमिली के साथ रह रहे हैं। उनके बंगलों के नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स आदि।
बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।
उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका मन प्रतीक्षा में नहीं लगा और वे बीवी-बच्चों के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए।
जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था। इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।
बिग बी की फर्स्ट प्रियॉरिटी कम्फर्ट है, फिर चाहे बात घर की हो या कपड़ों की। उनके बंगले की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है।
अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा वास्तव में काफी खूबसूरत है। घर के अंदर की सजावट किसी राजमहल से कम नहीं है। बंगले की भव्यता बेशकीमती फर्नीचर और महंगे सजावटी सामान जलसा को पैलेस जैसा लुक देते हैं।
जलसा की रंगीन दीवारों पर घर के सदस्यों की फोटोज हर तरफ देखने को मिलती हैं। घर की एक पूरी दीवार को फोटोज के जोन में बदला है। दीवार पर अभिषेक, अमिताभ, जया, ऐश्वर्या और आराध्या की कई फोटोज लगी हैं।