- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो ऐश्वर्या राय की वजह से प्रियंका चोपड़ा को लगा था इतना बड़ा झटका, धरी की धरी रह गई थी सारी तैयारियां
तो ऐश्वर्या राय की वजह से प्रियंका चोपड़ा को लगा था इतना बड़ा झटका, धरी की धरी रह गई थी सारी तैयारियां
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड (unfinished) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अहम पहलुओं का खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बचपन, करियर और बॉलीवुड में मिली सफलता को लेकर कई किस्से भी शेयर किए है। इस बुक में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के तमाम किस्से शेयर किए हैं। इस बीच फिल्म क्रिटिक्स सुभाष के झा ने प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा 2006 में आई ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) और अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) की फिल्म उमराव जान से जुड़ा है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सुभाष के झा ने बताया- जेपी दत्ता जब 1981 में आई रेखा की उमराव जान का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे तो वह इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश करते हुए प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। जेपी दत्ता जैसे ही प्रियंका से मिले तो उन्होंने तय कर लिया कि उमराव जान में वो ही होगी।
उन्होंने आगे बताया- यह प्रियंका चोपड़ा जैसी एक न्यूकमर के लिए बड़ा ब्रेक साबित होने वाला था, जिसके लिए प्रियंका ने तैयारी भी शुरू कर दी। उन्होंने कैरेक्टर को ध्यान में रखते हुए कथक क्लास सीखना शुरू कर दिया था और इसके बारे में पढ़ना भी शुरू कर दिया।
प्रियंका अपनी तैयारी में जुटी थीं और इस बात की खुशी भी जाहिर नहीं कर पाई थीं कि वह रेखा के निभाए रोल को करने जा रही हैं, तभी उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। रातोंरात प्रियंका की जगह ऐश्वर्या राय बच्चन को उमराव जान बना दिया गया।
उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय उन दिनों प्रियंका चोपड़ा से काफी बड़ा और जाना-माना नाम थीं, जिसके चलते उन्हें फिल्म में यह रोल मिल गया। इस बात से प्रियंका काफी दुखी हो गई थीं।
स्पॉटब्वॉय के लिए लिखे एक आर्टिकल में झा ने बताया- जब उमराव जान में प्रियंका के रिप्लेस होने की खबर उनके पिता अशोक चोपड़ा को लगी तो उन्होंने मुझे फोन किया और पूछा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्हें भी इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, बाद में प्रियंका ने ऐश्वर्या राय बच्चन को रोहन सिप्पी की फिल्म पॉकेटमार में रिप्लेस कर दिया था।
वैसे, आपको बता दें कि प्रियंका ने खुद के दम पर बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाई। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी।
प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजान से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2003 में आई फिल्म द हीरो से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन वो निर्देशक और फिल्म मेकर्स की नजरों में अपनी पहचान बनाने में सफल रही।
प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था। एक आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बड़ी ही मजबूती के साथ बनाए रखा और कामयाबी हासिल कीं।
प्रियंका चोपड़ा ने 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'एतराज','ब्लैकमेल', 'बरसात', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', 'सात खून माफ', 'गुंडे, 'बाजीराव मस्तानी', 'द स्काई इज पिंक' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई।