MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सलमान खान ने दीं सबसे ज्यादा 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में, जानिए टॉप 10 में अजय, SRK जैसे स्टार्स का हाल

सलमान खान ने दीं सबसे ज्यादा 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्में, जानिए टॉप 10 में अजय, SRK जैसे स्टार्स का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2)  बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। ऐसा अजय के साथ तीसरी बार हुआ है, जब उनकी किसी बॉलीवुड फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिर भी वे टॉप पॉजिशन पर पहुंचने से दो कदम दूर हैं। जी हां, अजय देवगन सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फ़िल्में देने वाले तीसरे अभिनेता हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर सलमान खान (Salman Khan) हैं और दूसरे स्थान पर आमिर खान (Aamir Khan) का कब्जा है। आइए आपको बताते हैं उन 10 स्टार्स के बारे में, जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फ़िल्में दी हैं। देखें स्लाइड्स...

Gagan Gurjar | Published : Dec 12 2022, 02:30 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी 6 फ़िल्में 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई हैं। 2014 में उन्होंने पहली 200 करोड़ी फिल्म 'किक' के रूप में दी। इस फिल्म ने लगभग 231.85 करोड़ रुपए कमाए थे।उनकी बाकी पांच 200 करोड़ी फ़िल्में इस प्रकार हैं:-

फिल्म : बजरंगी भाईजान (2015) 
लाइफटाइम कलेक्शन : 320.34 करोड़ रुपए
फिल्म : प्रेम रतन धन पायो (2015)
लाइफटाइम कलेक्शन :  210.16 करोड़ रुपए
फिल्म : सुल्तान (2016)
लाइफटाइम कलेक्शन : 300.45 करोड़ रुपए
फिल्म : टाइगर जिंदा है (2017)
लाइफटाइम कलेक्शन : 339.16 करोड़ रुपए
फिल्म : भारत (2019)
लाइफटाइम कलेक्शन :  211.07 करोड़ रुपए।

210
Asianet Image

आमिर खान ने अब तक 4 ऐसी फ़िल्में दीं, जिनका कलेक्शन 200 करोड़ को पार हुआ। उनकी पहली 200 करोड़ी फिल्म '3 इडियट्स' है, जो 2009 में रिलीज हुई थी और जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 202.95 करोड़ रुपए कमाए थे। आमिर की बाकी तीन 200 करोड़ी फ़िल्में इस प्रकार हैं:- 

फिल्म : धूम 3 (2013)
लाइफटाइम कलेक्शन : 284.27 करोड़ रुपए
फिल्म : पीके (2014)
लाइफटाइम कलेक्शन : 340.8 करोड़ रुपए
फिल्म : दंगल (2016)
लाइफटाइम कलेक्शन : 387.38 करोड़ रुपए

310
Asianet Image

अजय देवगन तीन 200 करोड़ी फिल्मों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2017 में आई 'गोलमाल अगेन' अजय देवगन की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 205.99 करोड़ रुपए कमाए। अजय की बाकी दो 200 करोड़ी फिल्में 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' (2020) और 'दृश्यम 2' (2022) हैं, जिनका लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः लगभग 279.55 करोड़ और 203.59 (कमाई अभी जारी है) रहा।

410
Asianet Image

लिस्ट में अगला नाम रणबीर कपूर का है, जिन्होंने दो 200 करोड़ी फ़िल्में दीं। 2018 में आई उनकी फिल्म 'संजू' ने लगभग 342.53 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' ने लगभग 257.44 करोड़ रुपए कमाए।

510
Asianet Image

अक्षय कुमार की दो फ़िल्में 200 करोड़ रुपए के क्लब में पहुंचीं। दोनों फ़िल्में 2019 में रिलीज हुईं। उनकी 'मिशन मंगल' ने लगभग 202.98 करोड़ रुपए और 'गुड न्यूज' ने लगभग 205.14 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया।

610
Asianet Image

अभिषेक बच्चन की गिनती भले ही लोग फ्लॉप एक्टर्स में करते हैं, लेकिन उनके खाते में भी कई हिट फ़िल्में हैं और इनमें से दो 200 करोड़ रुपए क्लब में शामिल हैं। जी हां, 2013 में उनकी फिल्म 'धूम 3' ने 284.27 करोड़ रुपए कमाए और 2014 में वे 203 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दिखाई दिए थे।

710
Asianet Image

ऋतिक रोशन के खाते में दो 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में हैं। 2013 में उनकी फिल्म 'कृष 3' ने लगभग 244.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और 2019 में 317.91 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'वॉर' के वे लीड हीरो थे।

810
Asianet Image

शाहिद कपूर दो 200 करोड़ी फ़िल्में देकर इस लिस्ट में शामिल हैं। 2018 में वे 'पद्मावत' में नजर आए थे, जिसने लाइफटाइम लगभग 302.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने लगभग 278.24 करोड़ रुपए कमाए थे।

910
Asianet Image

रणवीर सिंह की दो फ़िल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल हैं। उनकी ये दोनों फ़िल्में 'पद्मावत' और 'सिम्बा' हैं, जो 2018 में रिलीज हुईं और दोनों फिल्मों ने क्रमशः 302.15 करोड़ और 240.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

1010
Asianet Image

शाहरुख़ खान के खाते में दो ऐसी फ़िल्में हैं, जिनकी कमाई 200 करोड़ रुपए से ज्यादा रही।2013 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 227.13 करोड़ रुपए कमाए थे। 2014 में उनकी दूसरी 200 करोड़ी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' आई, जिसने लगभग 203 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताई फिल्मों के फेल होने की वजह, बोले- 100 करोड़ की फीस लेने वाले ही...

साड़ी पहनकर फंसी उर्फी जावेद, बार-बार परेशान होते देख लोग बोले- अरे मोरी मैया...ये का देख लियो

200 करोड़ कमाने वाली अजय देवगन की चौथी फिल्म बनी 'Drishyam 2', इस साल की ऐसी 5वीं मूवी

कौन हैं अरमान मलिक, जिनकी दोनों बीवियां की प्रेग्नेंसी की खबर सुन लोग ले रहे जमकर मजे?

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अजय देवगन
सलमान खान
 
Recommended Stories
Top Stories